फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Colleagues killed Gangster in Bathinda of Punjab

नहर में मिला गैंगस्टर का शव, आत्मसमर्पण की कर रहा था तैयारी, साथियों ने की हत्या

Thu, 30 May 2019 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Colleagues killed Gangster in Bathinda of Punjab
गैंगस्टर राम सिंह - फोटो : अमर उजाला

बठिंडा जिले के गांव लहरा खाना निवासी गैंगस्टर राम सिंह की उसके साथियों ने ही हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। हरियाणा पुलिस को जब नहर से शव बरामद हुआ तो पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद एक समाजसेवी संस्था के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान न होने पर लावारिस समझ कर संस्था ने संस्कार कर दिया।  

विज्ञापन


अपने बेटे की हत्या के बारे में पता चलने पर पिता नायब सिंह ने थाना नथाना में जामन सिंह निवासी गांव कराडवाला, बलयादप्रीत सिंह, लखवीर सिंह निवासी गांव रामपुरा जिला बठिंडा, कर्मजीत सिंह निवासी गांव बलमगढ़ जिला पटियाला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवा दिया। गैंगस्टर राम सिंह के पिता नायब सिंह ने बताया कि बीस अप्रैल को गांव भुच्चो कलां में हुए युवक के कत्ल के आरोप में उसका बेटा भगोड़ा था। 
विज्ञापन


उन्होंने उसे पुलिस के पास पेश करने के लिए मना लिया था। बेटे राम के साथी जामन सिंह, बलयादप्रीत सिंह, लखवीर सिंह और कर्मजीत सिंह उसे पेश होने से रोक रहे थे। जब उनका बेटा नहीं माना तो उसके चारों साथी राम सिंह को 22 मई की रात करीब ग्यारह बजे अपने साथ ले गए। पिता नायब ने बताया कि अब उन्हें पता चला कि उक्त चारों युवकों ने मिलकर उसके बेटे राम सिंह की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 25 मई को डबवाली पुलिस को उनके बेटे राम का शव बरामद हुआ और जरूरी कार्रवाई करने के बाद शव को एक समाजसेवी संस्था के हवाले कर दिया। संस्था ने दो दिन बाद 27 मई को राम सिंह के शव को लावारिस समझ कर संस्कार कर दिया।


थाना नथाना के एसआई कृपाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों पर हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed