{"_id":"59049e9d4f1c1b267bc0c782","slug":"coarseness-of-sri-guru-granth-sahib-ludhiana-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायकोट: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायकोट: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
रायकोट के गांव लम्मे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायकोट के गांव लम्मे में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही जगरांव के एसएसपी सुरजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स सहित गांव पहुंचे। अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना हठूर में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब दस बजे गांव के पूर्व फौजी नायज सिंह ने रुड़िया में पड़े श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र पन्ने देख कर इसकी सूचना पंचायत घर में बैठे ग्रामीणों को दी। इसके बाद गांव और आस-पास इलाके में रोष फैल गया। इस घटना की जानकारी फैलते ही गांव और आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। गांव के नौजवानों ने जगदीप सिंह की अगवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के फाड़े हुए पवित्र पन्ने सतकार से उठाकर गुरुद्वारा पंजुआणा साहिब पातशादी दसवीं के मुख्य सेवादार संत बाबा बलबीर सिंह जी के सुपुर्द कर दिए। संत बाबा बलबीर सिंह जी ने इस बेअदबी की घटना की जानकारी संत समाज के नेता भाई जसबीर सिंह रोड़े और एसजीपीसी सदस्य भाई गुरचरण सिंह गरेवाल को दी। जिन्होंने इसकी सूचना जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी सुरजीत को दी।
एसएसपी सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। एसएसपी सुरजीत सिंह ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है। गांव में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण शरारती तत्वों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन फिर भी इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई जाएगी। यह जांच अलग अलग पुलिस पार्टियां बनाकर की जाएगी। जिसकी निगरानी वह खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि बेअदबी करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना हठूर में मामला दर्ज किया गया है।

गांव के रुड़िया में पड़े मिले पन्ने, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
रायकोट के गांव लम्मे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
संत बाबा बलबीर सिंह पंजुआणा साहिब वालों ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के फाड़े हुए पवित्र पन्ने गांव के किसी भी गुरुद्वारा साहिब के श्री गुरुग्रंथ साहिब के नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों ने यह पन्ने किसी अन्य जगह से लाकर यहां फेंके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस तो अपनी जांच करेगी ही लेकिन वह भी अपनी तरफ से पूरे पंजाब में संपर्क कायम कर यह जानने की कोशिश करेंगे कि यह पन्ने कहां से लाकर फेंके गए हैं। उन्होंने समूह सिख भाईचारे से अपील की है कि जल्द से जल्द इस घटना को अंजाम देने वालों को खोज निकालने के लिए सहयोग दे।
एसजीपीसी सदस्य भाई गुरचरण सिंह गरेवाल ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप की हो रही बेअदबी की घटनाएं गलत हरकत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बाज आ जाए नहीं तो सिख पंथ उन्हें नहीं बख्शेगा। शरारती तत्व पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने सिख भाईचारे को अपील की है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से अपना रोष प्रकट करें। उन्होंने कैप्टन सरकार से भी अपील की है कि इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए।