फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cloth Merchant and Gunner shot dead in Nakodar of Jalandhar

Jalandhar: नकोदर के कारोबारी और गनमैन की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर ने मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

Thu, 08 Dec 2022 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 01:32 PM IST
सार

कारोबारी टिम्मी चावला से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी न मिलने पर टिम्मी चावला की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में भूपिन्द्र सिंह उर्फ टिम्मी चावला का गनमैन भी घायल हुआ था। बाद में उसकी भी मौत हो गई।  

विज्ञापन
Cloth Merchant and Gunner shot dead in Nakodar of Jalandhar
कारोबारी टिम्मी चावला - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर सिटी थाने से महज 300 मीटर दूर बुधवार रात 8:40 बजे पांच गैंगस्टरों ने रंगदारी न देने पर 39 वर्षीय कपड़ा व्यापारी और उसके गनमैन की गोली मारकर हत्या कर दी। कपड़ा व्यापारी की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी चावला और गनमैन मनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हमलावर बिना नंबर की दो बाइक पर आए थे। टिम्मी चावला को सात जबकि मनदीप सिंह को चार गोलियां लगी हैं। टिम्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनदीप सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी कपड़ा व्यापारी के 70 वर्षीय पिता मोहिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि शाम को दुकान बंद करने के बाद वे रात को अपनी ब्रेजा कार में बैठने लगे थे। इससे पहले गनमैन मनदीप सिंह और उनका बेटा टिम्मी गाड़ी में बैठ चुके थे। इसी बीच तीन हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। मेरे ही सामने बेटा व गनर तड़प रहे थे। 
विज्ञापन


गोलियां बरसाने के बाद घटनास्थल से एक ही बाइक पर चार हमलावर जालंधर की तरफ भागे और आगे जाकर एक बाइक पर तीन हो गए, जबकि चौथा आरोपी दूसरी बाइक पर शिफ्ट हो गया। इसके बाद दोनों को नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने टिम्मी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मनदीप ने गुरुवार को जालंधर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस केस दर्ज कर हत्यारों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Cloth Merchant and Gunner shot dead in Nakodar of Jalandhar
गनर मनदीप सिंह। - फोटो : फाइल

आईजी गुरशरण सिंह संधू मौके पर पहुंचे 
गोली चलने की सूचना के बाद आईजी गुरशरण सिंह संधू खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक कपड़ा व्यापारी से गैंगस्टरों ने रंगदारी मांगी थी। इसकी ऑडियो भी परिवार ने पुलिस को दी है। इसमें रंगदारी मांगने वाले ने गैंगस्टर रिंदा का नाम लेकर पहले 20 लाख रुपये मांगे थे। इसके बाद टिम्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तो फिर फोन नंबर 60147676177 से कॉल आई। 

कॉलर ने धमकाया कि अब 30 लाख रुपये लेना है क्योंकि आपने पुलिस को शिकायत कर दी है। टिम्मी को गैंगस्टर से रंगदारी मांगे जाने के बाद पुलिस सुरक्षा दी गई थी। इनमें से एक गनमैन को टिम्मी अपने साथ रखते थे, जबकि दूसरा उनके घर पर तैनात रहता है। टिम्मी चावला की नकोदर के रॉयल टावर में कपड़े की दुकानें हैं, जिसमें एक दुकान पर वे खुद बैठते थे, दूसरी दुकान में उनके पिता बैठते हैं। मोहिंदर सिंह को एक बेटा और दो बेटियां हैं।

गनमैन ने मौत से पहले कहा- मेरी एक गोली हत्यारे को लगी है 
घायल गनमैन मनदीप सिंह को एंबुलेंस में जालंधर के कैपिटोल अस्पताल लाया गया। यहां पर पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपनी पिस्टल से फायर किए थे और एक गोली हत्यारे को लगी है, क्योंकि उसकी चीख की आवाज निकली थी। हत्यारे फरार होते वक्त भी पीछे मुड़कर फायर करते रहे।

गनमैन के परिवार को दो करोड़ देने की घोषणा
मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव ने कांस्टेबल मनदीप सिंह की मौत पर दुख जताया है। सीएम मान ने मनदीप सिंह के परिवार को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इसमें एक करोड़ रुपये सहायता राशि और एक करोड़ एचडीएफसी बैंक की ओर से बीमा भुगतान दिया जाएगा।

गोली मारकर हत्या की एक महीने में तीसरी घटना
बता दें कि एक महीने में गोली मारकर हत्या करने की यह तीसरी घटना है। पिछले महीने अमृतसर में शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में फरीदकोट में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा ने कहा कि टिम्मी चावला भाजपा कार्यकर्ता थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed