फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Closer of terrorist Hardeep Singh Nijjar caught from Ludhiana

Punjab News: लुधियाना से पकड़ा गया आतंकी हरदीप निज्जर का करीबी, हिंदू नेता को मारने की दी थी धमकी

Wed, 29 Nov 2023 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Nov 2023 09:26 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी मनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लुधियाना में दबिश दी और मनदीप को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की इसी साल कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
Closer of terrorist Hardeep Singh Nijjar caught from Ludhiana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब की पठानकोट पुलिस ने आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का सबसे करीबी साथी पकड़ा है। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह धालीवाल निवासी गांव चक्क कलां जिला लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी मनदीप सिंह कनाडा का स्थायी निवासी है और आतंकी निज्जर का काफी करीबी था। आरोपी लोगों को जान से मारने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसी तरह आरोपी मनदीप ने पठानकोट के एक हिंदू नेता को ब्लैकमेल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद पीड़ित एसएसपी पठानकोट से मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी मनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लुधियाना में दबिश दी और मनदीप को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की इसी साल कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन

आरोपी पर अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज

पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों और डीएसपी सिटी सुमेर सिंह के मुताबिक आरोपी मनदीप पर थाना लाडोवाल लुधियाना में 2008 में धारा 382, 341, 506, 34 के तहत मुकदमा किया गया था। वहीं ढाका पुलिस स्टेशन में धारा 374 और 34 के तहत केस दर्ज है। थाना जगरांव में 2008 में 382, 34 आईपी के तहत मुकदमा दर्ज है। 2016 में अमृतसर एसएसओसी में आर्म्स एक्ट और थाना ढाका में 2016 में 124-ए, 153-ए,120-बी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना के एक नेता ने पुलिस को शिकायत दी कि करीब एक साल से अलग-अलग नंबरों से उसको धमकी मिल रही हैं। इसके बाद पुलिस ने नंबरों को ट्रेस किया और आरोपी को काबू कर लिया।


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 2016 में निज्जर से बात करके अपने गांव आ गया था। इसके बाद वह पुलिस पर अटैक, हिंदू नेताओं को धमकाने और कई ऐसे काम को अंजाम देने लगा। पुलिस ने आरोपी से 23 लाख 50 हजार नकदी, दो पासपोर्ट, तीन मोबाइल, एक कार, एक फेक आईडी समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी ने जगजीत सिंह ढाका के नाम से एक फेक आईडी बना रखी थी। इससे वह लोगों को ब्लैकमेल करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed