{"_id":"7b30c8f792c82fa088f3b7f29965743b","slug":"class-7th-student-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुड़ैल में सातवीं क्लास के छात्र ने लगाया फंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुड़ैल में सातवीं क्लास के छात्र ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुड़ैल निवासी 13 वर्षीय सातवीं क्लास के छात्र ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, पुलिस की जांच में घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुड़ैल निवासी शान मोहम्मद के रूप में हुई है। वह सेक्टर-45 स्थित सरकारी स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार शान रोजाना ट्यूशन पढ़ने जाता था। लेकिन, बुधवार की शाम जब वह ट्यूशन नही पहुंचा तो उसके दोस्त पूछने उसके घर आ पहुंचे।
विज्ञापन
ट्यूशन न पहुंचने की सूचना पर उसकी मां ने उसके कमरे में जाकर देखा तो शान का शरीर पंखे से झूल रहा था। इसके बाद उसकी मां ने आसपास के लोगों को सूचना दी।
वहीं, पड़ोसियों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमसीएच-32 में पहुंचाया। लेकिन, ड्यूटी डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया । फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन