फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   class 12th student raped, nacked body found in canal

रेप के बाद छात्रा की हत्या, नग्न शव फेंक गए दरिंदे

Fri, 04 Sep 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 04 Sep 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
class 12th student raped, nacked body found in canal

दरिंदों ने पहले छात्रा को किडनेप किया, फिर एक-एक कर हवस बुझाई। उसके बाद छात्रा की हत्या करके नग्न शव फेंककर भाग गए। मामला पंजाब के लुधियाना का है।

विज्ञापन


छात्रा 12वीं में पड़ती थी। दरिंदों ने उसे स्कूल से घर जाते समय रास्ते से किडनेप किया। दरिंदों ने रेप करने के बाद उसके सिर पर किसी हथियार से वार कर किया और फिर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए और पैर बांध कर सिधवां नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


वीरवार सुबह जवद्दी कनाल के पास पीसीआर कर्मियों को छात्रा का बैग मिला, जिसमें उसके कपड़े थे। आसपास तलाश करने पर नहर से शव बरामद हो गया। पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने कहा कि उसके पिता एक शोरूम में काम करते हैं। वह इलाके में ही स्थित एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी।

पुल के पास मिला बैग और उसमें कपड़े

class 12th student raped, nacked body found in canal

रोजाना दो बजे तक घर आ आती थी
परिजनों ने कहा कि वह रोजाना दो बजे के आस-पास स्कूल से लौट आती थी, लेकिन बुधवार को शाम तक घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। स्कूल से लेकर उसकी सहेलियों के घरों तक उसका पता किया गया, लेकिन छात्रा के बारे में कुछ नहीं पता चला। देर शाम परिजनों ने पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सुबह चार बजे मिला बैग
पुलिस ने वीरवार सुबह स्कूल जाकर छात्रा के बारे में पूछताछ करनी थी। उससे पहले ही सुबह करीब चार बजे पीसीआर मुलाजिमों को जवद्दी पुल के पास छात्रा का बैग मिला। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से छात्रा के कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने आस-पास सर्च किया तो नहर में शव देखा गया। गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed