फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   class 10th student raped by teacher in hotel

शिक्षक की शर्मनाक करतूत, होटल में छात्रा से रेप

Sun, 23 Aug 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 23 Aug 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
class 10th student raped by teacher in hotel

पंजाब के अमृतसर में गांव जलाल उसमा की एक छात्रा साथ उसी स्कूल के टीचर ने बार-बार दुष्कर्म किया। घटना के बारे जानकारी देती पीड़िता ने बताया कि गांव जलाल उसमा के सरकारी कन्या हाई स्कूल की वह छात्रा है।

विज्ञापन


बीते दिन उसके स्कूल का टीचर कमलजीत सिंह घर से उसे शहर में फैशन डिजाइनिंग के सेमिनार दिखाने के बहाने ले आया लेकिन वहां पर उसने होटल में एक कमरा लेकर उसके साथ कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे दो सौ रुपए देकर इस बारे मे किसी को नहीं बताने के लिए कहा लेकिन पीड़िता ने घर जाकर अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने थाना मेहता में बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल टेस्ट में रेप होने की पुष्टि

class 10th student raped by teacher in hotel

पीड़िता का मेडिकल टेस्ट में भी दुराचार होने की पुष्टि हो गई जिसे डॉक्टरों द्वारा पुलिस के हवाले कर दी गई। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।

बच्चे से कुकर्म, मामला दर्ज: लुधियाना में एक पांच साल के बच्चे के साथ उसके पड़ोसी ने ही कुकर्म किया। बच्चे की बहन ने यह देख शोर मचा दिया। आरोपी उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सोमवार को बच्चे की मेडिकल जांच कराएगी। फिलहाल आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed