{"_id":"d1cae80abf3df54de8f1cbf51058aa7a","slug":"class-10th-student-commit-suicide-case-against-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर्स ने इतना परेशान किया कि नहर में कूद गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर्स ने इतना परेशान किया कि नहर में कूद गया
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
Updated Mon, 31 Aug 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत अतर सिंह अकादमी के दसवीं कक्षा के छात्र हरिगढ़ नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस ने दो अध्यापिकाओं खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बडरूखां पुलिस चौकी के प्रभारी हरदयाल दास ने बताया कि बीती 27 अगस्त को संत अतर सिंह अकादमी के दसवीं कक्षा के छात्र जसजीवन सिंह (16) ने हरीगढ़ नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
दो दिन के बाद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद जसजीवन का शव बरामद किया था। उन्होंने बताया कि पहले छात्र के नहर में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन
बाद में मृतक लड़के के ताया भुपिंदर सिंह ने पुलिस कोए बयानों में कहा कि उसके भतीजे जसजीवन सिंह को अकादमी की दो अध्यापिकाओं जसविंदर कौर राय और उषा रानी ने इतना जलील किया कि वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया।
उनके बयानों मुताबिक दोनों अध्यापिकाओं ने जसजीवन को न केवल जमकर पीटा बल्कि उसे कमरे में बंद भी कर दिया था। अपनी इस बेइज्जती को जसजीवन सहार न सका और उसने खुदकुशी करने जैसा कदम उठा लिया।
पुलिस ने इन बयानों के आधार पर धारा 306, 342,323, 34 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने संगरूर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।