{"_id":"63628a763d0b28645e68e731","slug":"clashed-in-many-villages-of-panipat-in-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: पानीपत में चौधर के लिए खूनी संघर्ष, महराना-डाहर में लाठी और चाकू चले, कई अन्य गांवों रहा तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचायत चुनाव: पानीपत में चौधर के लिए खूनी संघर्ष, महराना-डाहर में लाठी और चाकू चले, कई अन्य गांवों रहा तनाव
Wed, 02 Nov 2022 08:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Nov 2022 08:54 PM IST
सार
गांव डाहर, बापौली, शाहरपुर, थिराना, जोशी में भी कई जगह वाद विवाद हुए। पुलिस प्रशासन ने हर जगह मुस्तैदी से काम लिया और मामलों को निपटा दिया। डाहर गांव में सुदेश रानी और सुदेश ने भी सिविल अस्पताल में इलाज करवाया और झगड़े की शिकायत दी। डाहर गांव में ही अन्य दो गुटों में वोटों को लेकर तनाव बढ़ने लगा तो एक गुट ने दूसरे को ललकार दिया।
विज्ञापन
बापौली में तैनात भारी संख्या में पुलिसबल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में सरपंची के चुनाव में बुधवार को जमकर लाठियां और चाकू चले। कई लोगों का खून भी बहा। सिविल अस्पताल में घायल इलाज करने के लिए पहुंचते रहे। कुछ ने शिकायत नहीं दी तो कुछ ने मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर दरख्वास्त देकर कार्रवाई की मांग की। महराना गांव में एक चुनावी झगड़े में नरेंद्र नांदल गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि उस पर प्रवीण नांदल पक्ष ने चाकू से हमला किया। दूसरे पक्ष से सदानंद भी जख्मी हो गया। आरोप है कि नवीन नांदल पक्ष ने सदानंद पर लाठी डंडों और रॉड से हमला किया है।
विज्ञापन
डंडों से भरी स्कॉर्पियो पुलिस ने जब्त की, ग्रामीणों का आरोप हथियार थे
महराणा गांव से ही पुलिस ने एक काले रंग की स्कार्पियो जब्त की। मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे एक पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी सरपंच पद के प्रत्याशी ने एक गाड़ी भरकर बदमाश बुलाए थे। गाड़ी में हथियार भी थे। इसकी उन्होंने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग भी की लेकिन बदमाशों ने फोन तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर चेकिंग की। पुलिस का दावा है कि गाड़ी से सिर्फ डंडे ही मिले हैं।
विज्ञापन
इन गांवों में भी बनी तनाव की स्थिति
इसके अलावा गांव डाहर, बापौली, शाहरपुर, थिराना, जोशी में भी कई जगह वाद विवाद हुए। पुलिस प्रशासन ने हर जगह मुस्तैदी से काम लिया और मामलों को निपटा दिया। डाहर गांव में सुदेश रानी और सुदेश ने भी सिविल अस्पताल में इलाज करवाया और झगड़े की शिकायत दी। डाहर गांव में ही अन्य दो गुटों में वोटों को लेकर तनाव बढ़ने लगा तो एक गुट ने दूसरे को ललकार दिया।
विज्ञापन
विवाद बढ़ा तो पुलिस ने पहुंचकर दोनों गुटों को खदेड़ा। इससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि शाम चार बजे तक गांव में तनावपूर्ण माहौल रहा। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी। दूसरी ओर बापौली के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। डीएसपी संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर समझाकर उन्हें शांत कराया। इसराना के शाहपुर गांव में भी दो पक्षों में टकराव हुआ। विवाद बढ़ा तो इसकी सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट माणिक पंवार पहुंचे और मामले को शांत कराया।