फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between to familes in Chandigarh district court parking see video

Video: चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर जमकर चले लात-घूंसे, महिला ने जड़ा थप्पड़, क्या है पूरा माजरा?

Mon, 03 Nov 2025 07:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Nov 2025 07:56 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की पार्किंग में दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Clash between to familes in Chandigarh district court parking see video
पार्किंग में चले लात घूसे। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक पारिवारिक विवाद की सुनवाई से पहले ही दो पक्ष पार्किंग में आपस में भिड़ गए। कहासुनी कुछ ही मिनट में हाथापाई में बदल गई। दोनों ओर से धक्कामुक्की और लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विवाद डड्डूमाजरा कॉलोनी के एक परिवार और सेक्टर-38 निवासी (वर्तमान में दिल्ली में रह रहे) परिवार के बीच हुआ। सेक्टर-38 की युवती की शादी डड्डूमाजरा में हुई थी, लेकिन पारिवारिक कलह के चलते वह कुछ समय से दिल्ली में अपने मायके में रह रही है। सोमवार को इसी मामले की सुनवाई के लिए दोनों पक्ष अदालत पहुंचे थे।
विज्ञापन




सुनवाई शुरू होने से पहले ही पार्किंग में कहासुनी शुरू हो गई। तभी एक महिला ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। स्थिति बिगड़ने पर कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत करवाया। महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया जिन्होंने बीच-बचाव कर महिलाओं को अलग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि झगड़े की वजह पारिवारिक विवाद है। मौके पर पहुंची सेक्टर-43 बस स्टैंड चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। हालांकि अभी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed