फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between bus conductor and passengers in muktsar

बस रोकने को कहा तो कंडक्टर ने 3 को लाठी से मारा, अस्पताल में भर्ती

Wed, 18 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Wed, 18 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Clash between bus conductor and passengers in muktsar
- फोटो : Demo Pic
मुक्तसर जिले के गांव रूपाणा के बस स्टैंड पर बुधवार को शिअद नेता की दीप बस के कंडक्टर और यात्रियों में बस को रोकने के लिए तकरार हो गया। इस दौरान कंडक्टर ने लाठी मारकर तीन यात्रियों को घायल कर दिया। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर ले जाया गया है। 
विज्ञापन


मुक्तसर से वाया भुंदड़ होते हुए गिद्दड़बाहा जा रही दीप कंपनी की बस के यात्रियों की कंडक्टर हरजीत सिंह निवासी गांव साहिबचंद के साथ चंदभान ड्रेन के पुल पर उतारने के लिए बहस हो गई। कंडक्टर ने यात्रियों के कहने पर भी बस को गांव रूपाणा के बस स्टैंड पर ही जाकर रोका, जिससे उनमें बहस हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई तो कंडक्टर ने लाठी के वार कर तीन लोगों को घायल कर दिया और बस भगाने की कोशिश की। मगर आसपास एकत्र लोगों ने बस को रोक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान गुस्साए यात्रियों और लोगों ने बस के शीशे तोड़ क्षति पहुंचा दी। मगर गांव के गणमान्य लोगों ने चालक व कंडक्टर का भीड़ से बचाव करते हुए अलग किया। घटना के बाद घायल लखविंदर सिंह भंगचढ़ी, पिंदर सिंह निवासी महिराज वाला और लखविंदर सिंह गिलजेवाला को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। एसएचओ गुरदीप सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। अभी किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उक्त बस शिअद के गिद्दड़बाहा से प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों की बस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed