फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between Akali and Congress leaders over Panchayat land at Durgapur village of Kapurthala

कपूरथला: दुर्गापुर में पंचायती जमीन को लेकर अकाली-कांग्रेसी भिड़े, विधायक के रिश्तेदार और सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ाया

Fri, 09 Jul 2021 03:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 03:11 AM IST
सार

  • सुल्तानपुर लोधी विधायक के पूर्व सरपंच रिश्तेदार पर चढ़ाया ट्रैक्टर, चली गोलियां
  • गांव कड़ाल के मौजूदा कांग्रेसी सरपंच के अलावा अकाली दल के भी दो लोग जख्मी 
  • विधायक के रिश्तेदार के बयान पर थाना फत्तूढींगा में 27 लोग नामजद, गिरफ्तारी नहीं
  • विधायक के रिश्तेदार और गांव कड़ाल कलां के सरपंच की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Clash between Akali and Congress leaders over Panchayat land at Durgapur village of Kapurthala
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हिंसा का दौर शुरू हो गया है। सुल्तानपुर लोधी विधानसभा के गांव दुर्गापुर में अकाली दल और कांग्रेसियों में चल रही पंचायती जमीन की खींचतान ने बुधवार की देर रात खूनी रूप धारण कर लिया। इसमें जमकर तलवारें, दातर, बेसबाल और गोलियां चलीं, जिसमें दोनों सियासी दलों के चार लोग जख्मी हैं। इनमें सुल्तानपुर लोधी विधायक नवतेज चीमा के रिश्तेदार पूर्व सरपंच और गांव कड़ाल कलां के कांग्रेस सरपंच की हालत गंभीर हैं। 

विज्ञापन


थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों गंभीर जख्मी जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं अकाली दल से संबंधित एक जख्मी कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती है, जबकि एक उपचार करवाकर घर चला गया है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा के जख्मी रिश्तेदार पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह चाहल निवासी गांव दुर्गापुर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बुधवार रात अपने खेतों में पानी देने का इंतजार कर रहा था। उसके साथ गांव कड़ाल कलां का सरपंच निशान सिंह भी मौजूद था। देर रात करीब 10:45 पर गांव दुर्गापुर की अकाली सरपंच कुलदीप कौर थिंद का पूर्व सरपंच पति कुलदीप सिंह गांव के ही परमजीत सिंह, तरसेम लाल, दलजिंदर सिंह बिल्ला, बलविंदर सिंह, सोनी, वरिंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, सरपंच कुलदीप कौर पत्नी कुलदीप सिंह अपने साथियों समेत तलवारों, दातर, बेसबाल से लैस होकर 9-10 ट्रैक्टरों पर सवार होकर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप कौर व कुलदीप सिंह ने ललकारा मारते हुए कहा कि गुरमेल सिंह और निशान सिंह को खेतों में पानी लगाने और गबन के आरोप लगाने का मजा चखा दो। इतना बोलते ही सबने हमला कर दिया, वह नीचे गिर गया और कुलदीप सिंह ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। वहीं निशान सिंह भी इसमें गंभीर जख्मी हो गया। 

आरोपियों ने खेतों पर खड़ी पांच गाड़ियों और दो बाइक को ट्रैक्टर से रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं अकाली दल की ओर से मेहर सिंह व स्वर्ण सिंह निवासी दुर्गापुर भी घायल हुए हैं। गुरमेल और निशान जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जबकि मेहर कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, स्वर्ण सिंह इलाज करवाकर घर आ गया है।

डीएसपी सरवन सिंह बल ने कहा कि थाना फत्तूढींगा में गुरमेल सिंह के बयान पर 17 लोगों पर केस दर्ज करने के साथ-साथ 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। सरपंच पति जाते समय गुरमेल सिंह की राइफल भी ले गया। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीएसपी ने गोलियां चलने की बात से साफ इंकार किया है।

बिना अनुमति खेतों को लगा रहा था पानी, आते ही कर दी फायरिंग
अकाली सरपंच के पति कुलदीप सिंह ने कहा कि जमीन पंचायत की है और गुरमेल सिंह चाहल पंचायत की अनुमति के बिना ही धक्केशाही से पानी अपने खेतों को लगा रहा था। उन्होंने कहा कि गुरमेल सिंह ने पहले ही झगड़ने की तैयारी कर रखी थी। सत्ता पक्ष से संबंधित होने की शह के चलते उसने पहले से सात-आठ गाड़ियों में हथियारों से लैस लोगों को बुला रखा था। उनके पहुंचते ही गुरमेल के लोगों ने उसे घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वह बाल-बाल बचे। इन लोगों ने सत्ता पक्ष का फायदा उठाया और उन पर ही झूठा केस दर्ज करवा दिया, जिसके खिलाफ शिअद संघर्ष करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed