{"_id":"fc075312b5c329b493fcbb3dc17ab523","slug":"civil-surgeon-office-clerk-arrested-with-bribery","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेता एसएस ऑफिस का क्लर्क काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेता एसएस ऑफिस का क्लर्क काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कर वैरीफाई करने के लिए पांच हजार रिश्वत लेते सिविल सर्जन दफ्तर के जूनियर क्लर्क महिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने आरोपी महिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को वीरवार अदालत में पेश करेगी। एसएसपी विजिलेंस सतिंदर सिंह ने कहा कि गांव साइयां कलां निवासी वरिंदर सिंह को अपने जन्म प्रमाण पत्र में कुछ शोध करवाना था।
विज्ञापन
वह इसके लिए जूनियर क्लर्क महिंदर सिंह से मिला। उसने उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। दोनों में सौदा भी तय हो गया। पैसे देने का समय बुधवार रखा गया था। वरिंदर सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस के उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
बुधवार को वरिंदर सिंह आरोपी महिंदर सिंह को पैसे देने के लिए गया तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।