{"_id":"2e58a81e5c2aa1af10ff70b8ce58b444","slug":"citing-allegations-on-singer-gippy-grewal-summon-by-ed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला के आरोपों से घिरे गायक गिप्पी ग्रेवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवाला के आरोपों से घिरे गायक गिप्पी ग्रेवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 22 Dec 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक और अदाकार गिप्पी ग्रेवाल सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ईडी कार्यालय में अधिकारियों के सामने पेश हुए। गिप्पी पर आरोप हैं कि विदेशों में शो करने के बाद उसकी पेमेंट भारत में की गई है, जिसमें सीधा हवाला का कारोबार बनता है।
विज्ञापन
गिप्पी के यहां इन्कम टैक्स का सर्वे हुआ था, जिसमें उसके यहां से आयकर विभाग को कई ऐसे दस्तावेज मिले थे, जिससे पता चलता था कि गिप्पी को शो का पैसा हवाला के माध्यम से भारत में अदा किया गया है। इन्कम टैक्स ने सारा मामला प्रवर्तन निदेशालय को सौंप दिया था, जिसमें ईडी ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
ऐसे भी पुख्ता सबूत मिले कि गिप्पी और उसकी पत्नी के नाम पर कई प्रॉपर्टी हैं, जिसकी पूछताछ के लिए गिप्पी और उसकी पत्नी को सोमवार को बुलाया गया।
इस दौरान गिप्पी ने मीडिया के साथ कोई बातचीत नहीं की। पूछने पर इतना ही कहा कि मैं यहां पर क्या करने आया हूं, क्या करके जा रहा हूं, मुझे मीडिया को बताना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन