{"_id":"581db7fc4f1c1bc52b437d43","slug":"cid-patiala-head-constable-dharmendra-killed-wife-for-dowry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज की भूख से पगलाए CID वाले ने कत्ल की पत्नी, ऐसे सामने आया जुर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की भूख से पगलाए CID वाले ने कत्ल की पत्नी, ऐसे सामने आया जुर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sat, 05 Nov 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए सीआईडी वाले ने कत्ल कर दी पत्नी
दहेज की भूख सीआईडी के हेड कांस्टेबल पर ऐसी चढ़ी कि पत्नी का कत्ल कर दिया, वो भी ऐसे कि किसी को भनक तक न लगी। जब मामला खुलकर सामने आया तो मृतका के परिजनों के होश उड़ गए। घटना पंजाब के पटियाला की है।
सीआईडी के हेड कांस्टेबल धर्मेंद शर्मा के खिलाफ दहेज के लिए पत्नी अनुराधा की हत्या के आरोप में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने पर्चा दर्ज किया गया है। महिला के पिता हरियाणा निवासी सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। सुरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताडि़त किया जा रहा था।
उसकी गत दिवस बावा दीप सिंह नगर स्थित घर में गला घोंट कर हत्या कर दी गई और बाद में बचाव के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। एसएचओ शमशेर सिंह का कहना है कि आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

6 साल पहले शादी हुई, 5 साल की बेटी है
dead body
- फोटो : demo
गांव कलायत जिला कैंथल, हरियाणा निवासी अनुराधा के पिता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी अनुराधा (27 वर्ष) का विवाह छह साल पहले धमेंद्र शर्मा के साथ हुआ था। जो फिलहाल सीआइडी पटियाला में हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात है। दोनों की एक पांच वर्ष की बेटी है।
सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अनुराधा के ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। कई बार अनुराधा के ससुरालियों की डिमांड पूरी की गई, लेकिन इसके लिए अनुराधा से ससुराल वाले मारपीट भी करते थे। जिसके बारे में अनुराधा ने कई बार फोन पर बताया भी था।
चार दिन पहले उनकी बेटी ने अपने भाई सुशील को फोन पर बताया था कि आजकल पति धमेंद्र और उसके परिजन बात-बात पर झगड़ा करने लगे हैं। मुझे डर लग रहा है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए।
इस पर भाई सुशील ने समझाया था कि जल्द ही हम तेरे घर आकर ससुराल वालों से बात करेंगे। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे अनुराधा की ननद का फोन आया कि अनुराधा की सेहत अचानक खराब हो गई है, आप पटियाला निजी अस्पताल में पहुंच जाओ।

अस्पताल पहुंचे मां-बाप तो मृत मिली बेटी
शव
सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अस्पताल पहुंचे तो देखा कि अनुराधा मृत अवस्था में पड़ी थी। यह देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अनुराधा के ससुरालियों ने कुछ समय पहले बाबा दीप सिंह नगर में नई कोठी खरीदी थी।
जिसे खरीदने के लिए 10 लाख रूपये मांगे थे। बेटी का घर बन रहा है, इसलिए 10 लाख रुपये दिए थे। पीडित परिवार वालों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर उनकी बेटी को मारने वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया तो शव को रोड पर रखकर रोड जाम करेंगे।
पति दिखाता था पुलिस का डर
सुशील शर्मा ने बताया कि धमेंद्र शर्मा हेड कांस्टेबल है, इसलिए कई बार उसकी बहन को पुलिस का डर दिखाता था। कहता था कि अगर मैं कुछ भी कर दूंगा तब भी पुलिस मेरा कुछ नहीं करेगी।