{"_id":"0c1f9054b5a3b47610eee816e6bf1d42","slug":"cid-inspector-killed-after-shot-in-suspicious-conditions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईडी इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईडी इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाना सीआईडी के इंचार्ज इंस्पेक्टर नाहर सिंह की सोमवार को रहस्यमयी हालात
विज्ञापन
में कनपटी में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना उनके पंजाब के पटियाला के अपने दफ्तर में ही
हुई।
सिटी समाना इंचार्ज राजेश मल्होत्रा ने बताया कि समाना में सीआईडी इंचार्ज इंस्पेक्टर नाहर सिंह (56)सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जब अपने दफ्तर में थे। इसी दौरान उनकी कनपटी में रहस्यमयी हालात में उनकी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगी। गोली दूसरी कनपटी से निकलते हुए सामने दीवार में जाकर लगी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे और खून से लथपथ नाहर सिंह को तुरंत पटियाला के अमर अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना सिटी इंचार्ज राजेश मल्होत्रा ने बताया कि जिस समय यह वारदात हुई, उस समय आफिस का एक कर्मचारी इंस्पेक्टर नाहर सिंह के पास बैठा था।
उसके बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच की जा रही है कि यह मात्र एक दुर्घटना है या कुछ और। दफ्तर में मौजूद कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी कुछ नहीं कहां जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद भी कोई बात कही जा सकती है।