{"_id":"5a13c7c44f1c1b68678bd11e","slug":"childrens-dead-body-found-in-tikkar-taal-morni-hills-panchkula","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः टिक्कर ताल से मिले तीन बच्चों के शव, तीनों भाई-बहन, लापता थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूलाः टिक्कर ताल से मिले तीन बच्चों के शव, तीनों भाई-बहन, लापता थे
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/कुरक्षेत्र
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
टिक्कर ताल से मिले बच्चों के शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में मोरनी हिल्स टिक्कर ताल से तीन बच्चों के शव मिले हैं और ये तीनों दो दिन से पेहोवा से लापता थे और तीनों भाई बहन हैं। तीनों बच्चे समीर, समर और सिमरन हरियाणा में कुरक्षेत्र जिले में पेहोवा के गांव सारसा के थे और दो दिन पहले संदिग्ध हालात में गायब हो गए थे।
इनमें से दो के शव मंगलवार सुबह टिक्कर ताल से मिले। शव एक लड़के और लड़की का है, जबकि दूसरे लड़के की तलाश जारी है। वहीं शव मिलने की खबर मिलते ही बच्चों की मां बेहोश हो गई। घर में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।
बताया जा रहा है कि तीनों बच्चों की हत्या के पीछे किसी परिवार के सदस्य का हाथ है। शव मिलने की खबर पहुंचते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पंचकूला डीएसपी मनवीर सिंह पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।

ये है मामला
missing
गांव सारसा से रविवार को तीन सगे भाई बहन संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से लापता हो गए थे। बच्चों के लापता होने से गांव में हड़कंप मच हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी थी।
बच्चों के पिता सोनू ने बताया थी कि तीनों बच्चे समीर उम्र 11 साल, बेटी सिमरन उम्र 7 साल व समर उम्र करीब 4 साल कुरुक्षेत्र स्थित धन्ना भगत स्कूल में पढ़ते है। रविवार को छुट्टी होने के कारण तीनों बच्चों घर पर ही थे। करीब सुबह 11 बजे बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर गए थे, लेकिन देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी।
परिजनों ने आसपास बच्चों को तलाश, पर कोई सुराग नहीं लगा। बच्चों के गायब होने की सूचना परिजनों ने देर रात पुलिस को दी। एसएचओ प्रतीक कुमार ने बताया कि बच्चों के दादा राजेश की शिकायत पर रविवार को ही मामला दर्ज कर लिया था।