{"_id":"575d68e44f1c1b2b3e11b836","slug":"child-labour-world-child-labour-day-shopkeeper-challan-due-to-child-labour-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छुड़ाए 3 बाल मजदूर, दुकानदार का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छुड़ाए 3 बाल मजदूर, दुकानदार का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Jun 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
चाइल्ड लेबर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने अन्य विभागों के साथ मिलकर तीन बाल मजदूर छुड़वाए। पुलिस ने तीनों बच्चों का मेडिकल करवाकर स्नेहालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को एएचटीयू, लेबर विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों की टीमों ने शहर में दुकानों में छापेमार कर वहां काम कर रहे तीन बाल मजदूरों को छुड़वाया। इनमें दो बच्चे मनीमाजार से और एक बच्चा सेक्टर 45 की दुकान से छुड़वाया।
एएचटीयू में तैनात सब इंस्पेक्टर सरबजीत कौर ने बताया कि तीनों विभागों के अधिकारियों की दो टीमें बना कर शहर के अलग अलग हिस्सों में भेजी गई थी। पुलिस को मनीमाजरा की मोटर मार्केट में काम कर रहे एक लड़के को वहां से निकलवाया। वही मनीमाजरा की मेन मार्केट में एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर काम करने वाले दूसरे बच्चे को छुड़वाया। वही पुलिस ने तीसरा बच्चा सेक्टर 45 के डिपार्टमेंटल स्टोर से छुड़ाया। पुलिस ने इन मामलों में एक दुकानदार पर कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया है। जबकि दूसरे दोनों दुकानदारों पर कार्रवाई बच्चों की उम्र वैरीफाई करने के बाद की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि तीनों बच्चों का मेडिकल करवाने के बाद स्नेहालय भेज दिया है। साथ ही उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया है। सोमवार को वो स्नेहालय में बच्चों के उम्र व अन्य प्रूफ के साथ आयेंगे। उसके बाद बच्चों को उनके हवाले किया जाएगा। पुलिस ने इस साल अब तक शहर की दुकानों व अन्य काम करने वाली जगहों से 18 बच्चों को छुड़वाकर उनको उनके परिजनों के हवाले कर चुकी है।