फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cheque thief arrest in PNB branch with many chequ

पीएनबी के ड्रॉप बाक्स से चेक चुराता युवक गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(हरियाणा) Updated Fri, 17 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
cheque thief arrest in PNB branch with many chequ
पीएनबी के ड्राप बॉक्स से चेक चुराता युवक काबू - फोटो : amar ujala

एचएमटी कंपनी के आवासीय परिसर स्थित पीएनबी के ड्राप बॉक्स से चेक चुराते हुए एक युवक को बैंक के सफाई कर्मचारी विजय ने पकड़ लिया। उसने घटना की जानकारी तत्काल बैंक स्टाफ को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर बैंक स्टाफ से युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं युवक के तीन अन्य साथी मौके से भाग निकले। आरोपी युवक ने अपनी पहचान गुरप्रीत निवासी शाहाबाद कुरुक्षेत्र बताई है।

विज्ञापन


घटना वीरवार दोपहर करीब 12 बजे की है। बैंक में स्वीपर के पद पर कार्यरत युवक विनय ने बताया कि बैंक के मेन गेट से प्रवेश करते ही एक तरफ बने केबिन में चैक ड्राप बॉक्स रखा हुआ है। उसने बताया कि वह काम से केबिन मे कैशियर के पास जा रहा था। तभी उसने देखा कि एक युवक चैक ड्राप बाक्स के पास बैठा है, जबकि दूसरा पास खड़ा है। उसे शक हुआ कि युवक ड्राप बाक्स के पास बैठकर युवक क्या कर रहा है। जैसे ही उसने बैंक के मेन गेट का दरवाजे को बंद करना चाहा एक युवक भाग निकला। लेकिन उसने दूसरे युवक को पकड़ लिया। जिसकी सूचना बैंक मैनेजर जगदीश लाल को दी। 
विज्ञापन


बाक्स से 42 हजार का निकाला था चैक बैंक मैनेजर जगदीश लाल ने बताया कि आरोपी युवक ने डुप्लीकेट चाबी से ड्राप बाक्स को खोलकर उसमें से 42 हजार रुपये का चैक निकाल लिए था। लेकिन जब बैंक कर्मियों को युवकों पर शक हुआ तो आरोपी युवक चैक फेंक कर भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने अकाउंट में लगाने हैं चैक आरोपी बैंक एक्सपर्ट के अनुसार चोरों के पास विशेष प्रकार के केमिकल होते हैं। जिसके अकाउंट में चैक लगना है उसका चैक पर से नाम मिटाकर शातिर चोर अपना नाम लिखकर अकाउंट में लगा लेते हैं। चैक चोरी का काम अकसर शातिर चोर गैंग सरगना के कहने पर करते हैं। गैंग सरगना द्वारा पैसे का लालच देकर चैक चोरी का काम करवाते हैं। फर्जी कागजात से अकाउंट खुलवाकर आरोपी उसमें चैक लगा चैक कैश करवा लेते हैं। जब तक बैंक उपभोक्ता को पता चलता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। 

बैंक पॉलिसी के तहत खाताधारक की करता है सहायता बैंक मैनेजर जगदीश लाल ने बताया कि यदि शातिर चोर द्वारा चैक चोरी कर उपभोक्ता के अकाउंट से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करवाने में सफल हो जाता है तो सरकार के जारी दिशा निर्देश के अनुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाती है।  

स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे युवक थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सफेद स्विफ्ट कार में सवार होकर चार युवक बैंक में आए थे। लेकिन जब चैक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की तो एक युवक को बैंक कर्मियों ने पकड़ लिया, जिसे पुलिस के हवाले किया है। आरोपी का नाम गुरप्रीत निवासी शाहाबाद कुरुक्षेत्र है। पुलिस ने पूछताछ के लिए सीआईए स्टाफ के हवाले कर दिया है। 


बैंक में पहले भी हो चुकी है वारदात  गत वर्ष दिवाली के आसपास बैंक से पैसे निकाल कर लेकर जा रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए थे। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। इसके बावजूद बैंक में अभी भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed