{"_id":"5734df0b4f1c1ba13091aab9","slug":"cheque-bounced-of-20-lakhs-fraud-case-on-car-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस होने पर कार डीलर पर धोखाधड़ी का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक बाउंस होने पर कार डीलर पर धोखाधड़ी का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस लाख के चेक बाउंस होने के मामले में पुलिस ने हिमाचल के मंडी स्थित राम हरि मोटर्स के निदेशक गुरसेवक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरसेवक के खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते साल इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित पद्म मोटर्स के जनरल मैनेजर रवि जौली की शिकायत पर गुरसेवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में रवि जौली ने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले गुरसेवक सिंह के आर्डर पर तीन टवेरा गाड़ियां उन्होंने भेजी थी। गाड़ियों की पेमेंट 20 लाख बनी थी, जो गुरसेवक ने चेक के जरिए की थी। लेकिन जब रवि ने उस चेक को बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद जब उन्होंने गुरसेवक से पेमेंट मांगी तो वह कुछ दिनों में देने की बात कही, लेकिन तीनों गाड़ियों की पेमेंट अब तक नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने गुरसेवक सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन