फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chemist Has Arrested With Drug money In Faridkot

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 80 लाख की ड्रग मनी के साथ केमिस्ट गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2019 09:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Chemist Has Arrested With Drug money In Faridkot
फरीदकोट में केमिस्ट के आवास पर छापेमारी के दौरान बाहर खड़ी पुलिस की गाडिय़ां। - फोटो : अमर उजाला

फरीदकोट पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लाख की ड्रग मनी और 68 हजार नशीली गोलियों के साथ एक केमिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरु नानक कालोनी निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया  है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के अवैध कारोबार में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि जिला पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि तलवंडी बस स्टैंड के पास फ्रेंडस मेडिकल एजेंसी के नाम से दुकान चलाने वाला राजेश कुमार अपनी दुकान पर नशीली दवाएं भी बेच रहा है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के चार केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पुख्ता सूचना मिलने पर एसपी सेवा सिंह मल्ली समेत आला अधिकारियों व सीआईए स्टाफ की टीम ने राजेश कुमार की दवा की दुकान और गुरु नानक कालोनी स्थित उसके आवास पर छापा मारा। जहां से 80 लाख की नगदी और 68 हजार नशीली गोलियां बरामद हुई।


भारी मात्रा में नगदी मिलने के कारण पुलिस को बैंक अधिकारियों को नोट गिनने वाली मशीनों के साथ मौके पर बुलाना पड़ा। पंजाब पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस को लंबे समय के बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed