फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation on police

जांच में सच आया सामने, कस्टडी में नहीं हुआ कुकर्म

Sun, 01 Dec 2013 08:53 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 01 Dec 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
Allegation on police
पुलिस की हिरासत में कुकर्म के मामले में जांच के बाद केस कैंसलेशन रिपोर्ट कोर्ट में दायर कर दी गई है। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि हिरासत के दौरान शिकायतकर्ता के साथ कुकर्म नहीं हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि चोरी के आरोपी ने गत अप्रैल माह में चार पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज हुआ था। हाईकोर्ट पहले ही इस मामले का निपटान कर चुकी है।
विज्ञापन


हिरासत में कुकर्म के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। याचिका चोरी के एक आरोपी की तरफ से दायर हुई थी। इसके बाद चार पुलिस कर्मियों पर कुकर्म का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के आरोपी याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा था कि उसे पंचकूला की कोर्ट में पेशी के दौरान बोलने का मौका ही नहीं दिया गया था। इस पर हाईकोर्ट ने सीजेएम पंचकूला से कमेंट मांगे थे।

सीजेएम ने अपने कमेंट में कहा कि चोरी के आरोपी ने उन्हें कुछ नहीं कहा। कोर्ट की कार्रवाई कानून के मुताबिक हुई है। वहीं, हाईकोर्ट में एक शपथ पत्र दिया गया था।

इसमें कहा गया था कि चोरी का आरोपी याचिकाकर्ता पंचकूला पुलिस के पास तो दो ही दिन रहा है, ज्यादा समय अंबाला जेल में रहा। इन पहलुओं के बाद हाईकोर्ट में यह केस बंद हो गया। हालांकि, पुलिस की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम अपनी जांच करती रही कि जिन पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज हुआ है, वह दोषी हैं या नहीं।

अब दायर हुई कैंसलेशन रिपार्ट
लंबी जांच के बाद अब कोर्ट में केंसलेशन रिपोर्ट आई है। इसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता दो दिन पंचकूला पुलिस की कस्टडी में रहा। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।


जेल जाने के भी कई दिन बाद उसने यह आरोप लगाया। वहीं मेडिकल जांच में भी ऐसा सामने नहीं आया कि उसके साथ कुकर्म हुआ।


यह है मामला
11 अप्रैल 2013 को सेक्टर-16 में दुकान से दर्जनों कैमरे चोरी कर उसमें आग लगा दी गई थी। पुलिस ने 15 अप्रैल को आरोपी को पकड़कर कैमरे बरामद कर लिए थे। आरोपी दुकान में काम करने वाला पुराना कर्मचारी था। जेल में जाने के बाद उसने आरोप लगाए कि उसके साथ कुकर्म हुआ। मामला हाईकोर्ट पहुंचा और सेक्टर-14 थाने में चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed