फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cheating with Former Haryana's Chief Secretary , case ragistered against three people

मोहालीः हरियाणा के पूर्व चीफ सेक्रेटरी से ठगी, तीन लोगों पर केस दर्ज

Fri, 03 Aug 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Fri, 03 Aug 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
cheating with Former Haryana's Chief Secretary , case ragistered against three people
सांकेतिक तस्वीर
वरिष्ठ आईएएस और हरियाणा के पूर्व चीफ सेक्रेटरी बीएस ओझा से ठगी का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने जाली दस्तावेज तैयार कर दिल्ली स्थित उनके फ्लैट को अपने नाम करवा लिया और उनके एकाउंट में दस लाख रुपये जमा करवा दिए। पुलिस ने सीनियर आईएएस की शिकायत पर नई दिल्ली निवासी विजय कुमार, संजीव कुमार और विक्रम के खिलाफ मटौर थाने में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। सीनियर आईएएस अधिकारी ने एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह को दी शिकायत में बताया था कि वे चंडीगढ़ के सेक्टर-11 के रहने वाले हैँ। मंदाकनी एनक्लेव अलकनंदा नई दिल्ली में उनका एक फ्लैट नंबर-96 है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धोखे से उनका फ्लैट अपने नाम पर ट्रांसफर करवा लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद उनके सेक्टर-70 स्थित आईसीआईसीआई बैंक के खाते में दस लाख रुपये जमा करवा दिए। उनकी शिकायत के बाद एसएसपी ने उक्त केस की जांच एसपी हरबीर सिंह अटवाल को सौंपी। उन्होंने जांच करने के बाद तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 420, 468, 471, 383 व 384 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि सीनियर आईएएस अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया है। बात दें कि है कि ओझा 1991 से लेकर 94 तक हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी पद पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed