फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charkhi dadri police arrested two accused of cheating

Haryana: 165 दिन में रुपये होंगे डबल, झांसे में आया युवक, 22 लाख रुपये पड़े गंवाने, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 06:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 May 2023 06:21 PM IST
सार

आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर 22 लाख की ठगी की और इसकी शिकायत नवीन ने एसपी नितिका गहलोत से की। एसपी ने इस मामले में टीम का गठन किया। टीम ने इस मामले के आरोपी केतन और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Charkhi dadri police arrested two accused of cheating
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

165 दिन में रुपये डबल करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के दो आरोपियों को दादरी स्पेशल स्टाफ टीम ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान मानकावास निवासी केतन और भिवानी के तालू निवासी अंकित के रूप में हुई है। उनसे पुलिस ने एक स्कॉर्पियो और 9.53 लाख रुपये बरामद किए है। चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मानकवास निवासी नवीन ने एसपी कार्यालय में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव के ही केतन ने एक स्कीम बताई। इसके तहत उसने 165 दिन में रुपये डबल होने की बात कही। नवीन के अनुसार वो केतन के झांसे में आ गया और सितंबर 2022 में उसने 12 लाख रुपये उसे सौंपे।
विज्ञापन


इसके बाद सात अक्तूबर 2022 को उसने 10 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए दिए। इनमें पांच लाख रुपये खरकड़ा निवासी मंजीत और पांच लाख रुपये सिंघवा निवासी विरेंद्र के बैंक खाते में जमा कराए। नवीन ने बताया कि 45 दिन बाद जब उसने किस्त के रुपये मांगे तो आरोपियों ने मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर 22 लाख की ठगी की और इसकी शिकायत नवीन ने एसपी नितिका गहलोत से की। एसपी ने इस मामले में टीम का गठन किया। टीम ने इस मामले के आरोपी केतन और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।

ठगी के रुपयों से खरीदी स्कॉर्पियो
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर चार दिन का रिमांड लिया था। उन्होंने बताया कि केतन से 9.53 लाख रुपये और अंकित से स्कॉर्पियो बरामद हुई। यह स्कॉर्पियो ठगी के रुपये से अंकित के चाचा ईशवंत ने खरीदी थी।

विश्वास कायम रखने के लिए शुरू में लौटाते थे रुपये
पुलिस पूछताछ में केतन ने बकाया कि वो दो-तीन साथियों के साथ मिलकर लोगों को 165 दिन में रुपये डबल करने का झांसा देकर रुपये ऐंठते थे। विश्वास में लेने के लिए शुरुआत में वो लोगों को कुछ रुपये लौटा देते थे ताकि उनका विश्वास बना रहे।

आउंटेंट है योजना का मास्टरमाइंड अंकित
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि केतन के साथ गिरफ्तार तालू निवासी अंकित अकाउंटेंट है। उसने ही 165 दिन में रुपये डबल करने की योजना बनाई थी। उसके साथियों ने भी इसे मान लिया और लोगों को शिकार बनाना शुरू कर दिया। इस मामले में अभी और गिरफ्तारी संभव है।
 

दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। उनसे 9.53 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारी संभव है। अशोक कुरार, डीएसपी, दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed