{"_id":"633d52bd60df3230ee749fb3","slug":"chandigarh-university-student-died-in-road-accident-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में CU के छात्र की मौत: कार ने मारी टक्कर, सहारनपुर का रहने वाला था, कर रहा था BCA की पढ़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में CU के छात्र की मौत: कार ने मारी टक्कर, सहारनपुर का रहने वाला था, कर रहा था BCA की पढ़ाई
Wed, 05 Oct 2022 03:19 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Oct 2022 03:19 PM IST
सार
आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, योगेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसने मौके पर पहुंच अनंत को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करने के बाद अनंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया। दोपहर बाद अनंत का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
छात्र की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीसीए की पढ़ाई कर रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अनंत प्रताप सिंह निवासी सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई हैं। वह यहां हॉस्टल में रहता था। मृतक के रिश्तेदार योगेश की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं। मामले की पुष्टि फेज-8/बी चौकी प्रभारी सतविंदर सिंह ने की। उनका कहना है कि मृतक अनंत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं में बीसीए का छात्र था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह सवा तीन बजे की हैं, जब मृतक अनंत अपने रिश्तेदार योगेश के साथ बाइक पर सवार होकर फेज-5 की तरफ आ रहा था। रास्ते में योगेश बाथरूम करने के लिए पब्लिक टॉयलेट में रुका जबकि अनंत बाइक के पास खड़ा होकर योगेश का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान, चंडीगढ़ की तरफ से आ रही हुंडई ओरा कार ने बाइक और उसके पास खड़े अनंत को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार की चपेट में आकर अनंत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी ओर, आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, योगेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसने मौके पर पहुंच अनंत को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित करने के बाद अनंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया। दोपहर बाद अनंत का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन