फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's liquor box was caught in Barnala

चुनाव की आड़ में बढ़ी शराब की तस्करी, चंडीगढ़ और हरियाणा की 58 पेटियां जब्त

Sun, 16 Sep 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब) Updated Sun, 16 Sep 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh's liquor box was caught in Barnala
बरामद हुई शराब
चुनावों की आड़ में भारी मुनाफा कमाने को लेकर शराब तस्करों ने तस्करी में तेजी ला दी है। जिला पुलिस ने नाकाबंदी कर विभिन्न जगह से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पास से 250 बोतल शराब अंग्रेजी विस्की, हरियाणा के अलग-अलग ब्रांड की 132 और 168 बोतल देसी शराब के अलावा 30 बोतल एक अन्य ब्रांड की देसी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


आबकारी विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल हरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम सहित भिखी टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी वहां से गुजर रही एक स्विफ्ट कार की तलाशी तो 25 पेटी शराब विस्की चंडीगढ़ बरामद की गई। कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह व मनविंदर सिंह निवासी गिद्दड़बाहा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


थाना भदौड़ के एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम कस्बे के बस अड्डे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना पर गांव अलकड़ा में एक घर में छापामारी की गई। घर से हरियाणा मार्का की 30 पेटी शराब बरामद की गई। वहां से अलकड़ा निवासी एक व्यक्ति बाजप्रीत को हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्साइज सेल के हवलदार रणधीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने पक्खोकलां में एक घर पर रेड की गई। जहां से 30 बोतल शराब बरामद की। दोनों आरोपियों से 12 बोतल अलग से बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रूड़ेके कलां की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी देव सिंह व बीरा सिंह शराब की तस्करी के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed