{"_id":"ea8393493c98fd3189de759cff9f6b35","slug":"chandigarh-rape-charge-sheet-against-accused-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रेप: आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ रेप: आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jan 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं क्लास की छात्रा से दुराचार मामले में एसआईटी ने चंडीगढ़ पुलिस के बर्खास्त पांच कांस्टेबलों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है।
विज्ञापन
चार्जशीट अलग-अलग धाराओं के तहत तैयार की है। पुलिस इसमें सभी कांस्टेबलों के खिलाफ मेडिकल और फोरेंसिक सुबूत लगा रही है।
चार्जशीट को एसआईटी ने एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल को चेक करवा दिया है। उन्होंने मामले में दो पहलुओं पर जांच करने के लिए कहा है।
इसकी जांच के बाद एसएसपी चार्जशीट को आईजी को चेक करवाएगी। इसके बाद एसआईटी 20 जनवरी तक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाजर सिंह की अदालत में चार्जशीट दायर कर सकती है।