{"_id":"a9bd2a584071c27c3577ea1f1a844aad","slug":"chandigarh-rape-case-administration-will-action-against-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रेप: अब प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ रेप: अब प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की तैयारी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 Dec 2013 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचारी कांस्टेबलों का रिमांड न मांग कर उन्हें बड़ी राहत देने के बाद चंडीगढ़ पुलिस अब विरोध प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के आलाधिकारी खुद इस मूड में है कि पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी उपलब्ध वीडियो क्लिपिंग्स मंगवा ली हैं।
विज्ञापन
ये क्लिपिंग फेसबुक और व्हाट्स एप्स से भी लिए गए हैं। आला अधिकारी क्लिपिंग देखकर खुद यह पहचान करने में जुटे हैं कि किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से कड़ा संदेश जाएगा, ताकि लोग भविष्य में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने से पहले सोचें।
विज्ञापन
दबाव बनाने वालों को मिल सकती है क्लीनचिट
पीड़िता पर समझौते के लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से दबाव बनाने के मामले में एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी ने जांच शुरू कर दी है।
चौधरी ने शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश की कि समझौते के लिए किस-किस ने दबाव बनाने की कोशिश की।
पीड़िता के भाई ने आईजी को पत्र लिख कर थाने में हुए बर्ताव और समझौते के लिए दबाव बनाने की शिकायत दी थी। इस पर आईजी ने यह शिकायत एसएसपी ट्रैफिक को दी थी।
सूत्रों के अनुसार जांच जिस दिशा में आगे बढ़ रही है, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि समझौते के लिए दबाव बनाने के आरोपी अधिकारियों को क्लीनचिट मिल सकती है।
ये हैं मामले के आरोपी
मामलों के पांचों आरोपी पुलिस की पीसीआर और क्राइम ब्रांच में कांस्टेबल थे। मामला सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।
इनमें कांस्टेबल अक्षय, सुनील, अनिल, हिम्मत और जगतार शामिल हैं और पांचों न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।
इस मामले में पुलिस पर आरोपियों का बचाव करने के आरोप शुरू से ही लग रहे हैं। इन आरोपों के चलते आईजी को एसआईटी भंग कर नई बनानी पड़ी थी।