फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police registered three cases against GBP Group

जीबीपी ग्रुप के मालिक लापता: चंडीगढ़ में तीन केस, 1.65 करोड़ की ठगी का आरोप, जीरकपुर में निवेशकों ने दफ्तर घेरा

Fri, 24 Sep 2021 02:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जीरकपुर Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Sep 2021 02:44 AM IST
सार

जीबीपी ग्रुप के मालिकों के लापता होने की खबर मिलते ही जीरकपुर में निवेशकों ने दफ्तर घेरा। वहीं निवेशकों की 10 सदस्यीय कमेटी शुक्रवार को मोहाली के एसएसपी को लिखित में मामले की शिकायत देगी। जबकि चंडीगढ़ पुलिस पहले ही ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन
Chandigarh Police registered three cases against GBP Group
दफ्तर के बाहर जुटे लोगों से बात करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (जीबीपी) ग्रुप के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज किए हैं। हैरानी की बात है कि पुलिस तीनों मामलों में एक भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। जेबीपी ग्र्रुप पर आरोप है कि मोहाली में एयरोपोलिस सिटी में शोरूम तो किसी को ताज की तर्ज पर होटल देने का सपना दिखाकर 1.65 करोड़ की धोखाधड़ी की है। कंपनी के मालिकों के भागने से अब लोगों को अपने पैसे डूबने का खतरा सता रहा है।

विज्ञापन

                  
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 निवासी अनूप कुमार ने बताया था कि उनकी मुलाकात जीबीपी ग्रुप के सतीश कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, अनुपम गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता समेत अन्य से हुई थी। इन लोगों ने उन्हें प्रापर्टी दिलवाने का झांसा देकर 47.50 लाख रुपये ऐंठ लिए लेकिन उन्हें न तो प्रापर्टी मिली और न पैसे। इस मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बीते 31 अगस्त को उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-34 निवासी अमित कपूर का आरोप था कि जीबीपी ग्रुप ने झांसा दिया था कि मोहाली के सेक्टर-66 एसएएस नगर में एयरोपोलिस सिटी बनाई जा रही है। इसमें ताज होटल के तर्ज पर बेहतरीन होटल बनाए जा रहे हैं। इनमें 5 कमरे बेचने के नाम पर उनसे 47 लाख 57 हजार 457 रुपये ऐंठ लिए गए लेकिन उन्हें कोई कमरा नहीं दिया गया। 

इसके अलावा सेक्टर-42 के मीसम जैदी ने आरोप लगाया था कि उक्त ग्रुप ने एयरोपोलिस सिटी में कांप्लेक्स में बनाने का झांसा दिया था। शोरूम बेचने के नाम पर उनसे 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। शिकायत पर दो केसों को आर्थिक अपराध शाखा व एक मामले की जांच सेक्टर-34 थाना पुलिस कर रही है। दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जीबीपी ग्रुप के दफ्तर पर जुटे निवेशक, आज मिलेंगे एसएसपी से  

उधर, जीरकपुर में गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (जीबीपी) ग्रुप के मालिकों के गायब होने की सूचना पाकर गुरुवार को जीबीपी के दफ्तर के बाहर निवेशकों की भीड़ लग गई। निवेशकों ने बताया कि ग्रुप के मालिक सतीश गुप्ता उन्हें यह कहकर पैसे लगाने को कहता थे कि उसके प्रोजेक्ट में कई वीआईपी लोगों ने करोड़ों रुपये लगा रखे हैं। 

निवेशकों का कहना था कि जीबीपी प्रोजेक्ट रेरा से पास होने के कारण ही उन्होंने पैसा लगाया था लेकिन रातोंरात उनके करोड़ों रुपये डूब जाएंगे, ये उन्होंने नहीं सोचा था। बताया जा रहा है कि जीबीपी ग्रुप में पैसा लगाने वाले लोगों ने एक 10 सदस्यों की कमेटी बनाई है, जो शुक्रवार को एसएसपी मोहाली को लिखित में शिकायत देगी।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण

एक महिला निवेशक ने बताया कि उसने बुटीक पर काम कर पांच लाख रुपये जमा किए थे। साथ ही बेटी की शादी के लिए की गई पांच लाख रुपये की एफडी को तुड़वाकर कुल 10 लाख रुपये जीबीपी ग्रुप में निवेश किए थे ताकि अच्छा रिटर्न मिल सके लेकिन अब उसके पास कुछ भी नहीं बचा है। वहीं, एक निवेशक अमित गुप्ता निवासी सावित्री ग्रीन ने बताया कि 24 और 25 अगस्त को वह जीबीपी के मालिक रमन गुप्ता से मिले थे। इस दौरान उसने हंसकर कहा था कि 30 अगस्त के बाद सभी लोग सुखी हो जाएंगे। अमित ने कहा कि वह यह इशारा समझ नहीं पाए थे। बिल्डर के भागने का शक उन्हें पहले से था। उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-34 थाने में शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed