{"_id":"610a37958ebc3eaab2541e68","slug":"chandigarh-police-had-not-succeed-to-arrest-of-molestation-accused-after-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिस की नाकामी: छेड़छाड़ के आरोपी दो दिन बाद भी पकड़ से दूर, छात्रा को कार में खींचने का किया था प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ पुलिस की नाकामी: छेड़छाड़ के आरोपी दो दिन बाद भी पकड़ से दूर, छात्रा को कार में खींचने का किया था प्रयास
Wed, 04 Aug 2021 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:16 PM IST
सार
सेक्टर 34 में हुई इस वारदात का एक्टिवा सवार एक युवक ने विरोध किया। इस पर मनचलों ने युवक से मारपीट कर बेसबॉल से उसकी एक्टिवा को तोड़ दिया था और फरार हो गए थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में छात्रा से छेड़छाड़ और उसे कार में खींचने की कोशिश के मामले में दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी मनचलों तक नहीं पहुंच सकी है। चारों आरोपी लुधियाना नंबर की आई-20 कार में सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने जब गाड़ी नंबर के आधार पर जब मालिक से संपर्क साधा तो पता चला कि उक्त कार को कई बार बेचा गया है। पुलिस अब कार के असली मालिक की पहचान कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला किया था।
विज्ञापन
मूलरूप से कैथल निवासी 18 वर्षीय युवती बीती रविवार रात सेक्टर-34 की मार्केट में कुछ सामान खरीदने गई थी और पैदल ही घर लौट रही थी। इसी बीच आई-20 कार सवार चार मनचले उसके पीछे लग गए और उस पर फब्तियां कसने लगे। छात्रा मनचलों को नजरअंदाज कर तेज कदमों से घर की तरफ जाने लगी। बावजूद इसके मनचलों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और करीब 200 मीटर तक उससे छेड़छाड़ करते रहे।
विज्ञापन
इसके बाद मनचलों ने छात्रा को रोक लिया और उसे कार में खींचने की कोशिश की। इस पर छात्रा ने चिल्लाना शुरू कर दिया तो वहां से गुजर रहे एक्टिवा सवार एक युवक ने मनचलों का विरोध किया। इस पर मनचलों ने युवक से मारपीट शुरू कर दी और बेसबॉल से उसकी एक्टिवा को तोड़कर फरार हो गए थे।
एलांते मॉल में मैनेजर से छेड़छाड़ में आईटीबीपी का कुक गिरफ्तार
दो साल पहले एलांते मॉल के एक शोरूम मैनेजर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने जालंधर के आर्या नगर निवासी आरोपी करण को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करण देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में कुक के पद पर कार्यरत है। छुट्टियों में चंडीगढ़ घूमने के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे जमानत पर छोड़ दिया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
दो सितंबर 2019 को पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया था कि वह एलांते मॉल स्थित एक शोरूम में बतौर मैनेजर काम करती है। आरोप था कि 30 अगस्त को उसने नोटिस किया कि एक युवक उसे घूर रहा है और उसका पीछा कर रहा है। अगले दिन भी युवक उसके शोरूम के बाहर बैठकर उसे घूरता हुआ मिला। युवक 4 दिनों से रोजाना शोरूम के बाहर आकर उसे घूरता रहा। 2 सितंबर को वह ग्राउंड फ्लोर पर गई तो युवक ने उससे बात करनी चाही। इसके अलावा उसने फोन पर भी बात की। शिकायत के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का नाम करण है और वह पंचकूला के भानू मे आईटीबीपी में प्रशिक्षण दे रहा है। कई बार पुलिस करण को पकड़ने गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार को आरोपी चंडीगढ़ में घूमने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में दो साल से कार्रवाई चल रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।