फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police exposed chain snatching gang and arrested snatchers

चंडीगढ़ में स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, दो स्नैचर दबोचे, 3 गोल्ड चेन बरामद

Sun, 07 Aug 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Aug 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
chandigarh police exposed chain snatching gang and arrested snatchers
चेन स्नैचर्स - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में चेन स्नैचिंग की लगातार बढ़ती वारदात के बाद यूटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान संजीव कुमार उर्फ दीपू (31 वर्ष) और शिशपाल उर्फ कालू (21 वर्ष) दोनों निवासी डड्डूमाजरा के तौर पर हुई है। फिलहाल दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। रविवार सुबह क्राइम ब्रांच सेक्टर-11 में एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि पिछले कुछ समय से शहर में लगातार हो रहीं स्नैचिंग की वारदात के बाद क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रंजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के बाद धनास के काली माता मंदिर के पास नाका लगाया। यहां से पुलिस ने संजीव कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से गोल्ड चेन भी बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बेरोजगार है और इसी कारण वह इन वारदात को करता था।
विज्ञापन


उसने खुलासा किया कि वह इन वारदात को डड्डूमाजरा निवासी शिश पाल उर्फ कालू के साथ मिलकर अंजाम देता था। संजीव के बयान के आधार पर पुलिस ने शिशपाल को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। इनमें अधिकतर चोरी और स्नैचिंग के ही मामले हैं। वहीं संजीव का पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्नैचिंग के 4 केस का खुलासा करते हुए इनसे 3 गोल्ड चेन और एक चोरी की बाइक बरामद की है। ये चारों केस जुलाई महीने के ही हैं। संबंधित केस सेक्टर-11, 19, 26 और 39 थाने के हैं। एसएसपी के अनुसार दोनों आरोपी पहले बाइक चोरी करते थे और फिर उससे स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। वारदात के बाद चोरी की बाइक को कहीं भी छोड़ देते थे। ताकि वह पकड़े न जा सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed