फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police busted two gangs involved in loot and theft

Chandigarh: दो गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, ट्राइसिटी में की 100 से अधिक लूट, चोरी और छीनाझपटी की वारदात

Wed, 26 Jul 2023 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jul 2023 10:34 PM IST
सार

अब तक की जांच में पता चला है कि गिरोह के शातिरों के खातों में 10 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं, अन्य से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Chandigarh police busted two gangs involved in loot and theft
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अपराध शाखा ने ट्राइसिटी में लूटपाट, चोरी और छीनाझपटी की 100 से ज्यादा वारदात करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश कर दो नाबालिग समेत पांच शातिरों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों से एक कट्टा, तीन कारतूस, कमानीदार चाकू व 13 मोबाइल फोन समेत तीन एक्टिवा भी बरामद की है। इनमें से एक एक्टिवा महिला होमगार्ड की है, जो चंडीगढ़ से चोरी हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सारंगपुर थाना क्षेत्र के बोटेनिकल गार्डन के पास से कट्टा और कारतूस के साथ पकड़े पहले गिरोह के तीन शातिरों में 14 और 17 साल के दो नाबालिग शामिल हैं। इनमें से एक नाबालिग पर सारंगपुर थाने में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के अलावा एक हत्या का भी केस दर्ज है। अब तक की जांच में पता चला है कि गिरोह के शातिरों के खातों में 10 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं, अन्य से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

पहला गैंग: गिरोह में तीन में से दो शातिर नाबालिग

जिला अपराध शाखा के डीएसपी डॉ. विकास श्योकंद ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बोटेनिकल गार्डन के पास नाकाबंदी कर रखी थी। यहां पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी कि एक बिना नंबर प्लेट एक्टिवा पर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिवा के कागज मांगने पर आरोपी घबरा गए। पुलिस ने जब सख्ती से पूछा तो बताया कि एक्टिवा चोरी की है। यह एक्टिवा महिला पुलिस थाने में तैनात महिला होमगार्ड की है। होमगार्ड ने 14 जुलाई को सारंगपुर थाने में एक्टिवा चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। इनमें से दो आरोपियों में एक की उम्र 14 और दूसरे की 17 साल है। 

वहीं तीसरे की पहचान नयागांव निवासी सूरज (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने सूरज की निशानदेही पर कट्टा, एक कारतूस व पांच मोबाइल फोन बरामद किया। एक नाबालिग से दो कारतूस व दूसरे नाबालिग से एक मोबाइल व एक एक्टिवा बरामद की थी। सारंगपुर थाना पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह अंबाला के एक व्यक्ति से कट्टा लेकर आया था। वे चंडीगढ़ के विभिन्न हिस्सों में चोरी व स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे।

दूसरा गैंग: काली माता मंदिर के पास से दो को दबोचा

डीएसपी विकास श्योकंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक्टिवा पर दो युवक मोबाइल बेचने निकले है। इसके बाद पुलिस ने धनास स्थित काली माता मंदिर से पीजीआई जाने वाले रास्ते पर नाका लगाया। पुलिस ने एक्टिवा सवार दो युवकों को रोका। पुलिस ने जब एक्टिवा के कागजात मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। 

सख्ती से पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपियों के पास से बरामद एक्टिवा चोरी का है। आरोपियों की पहचान नयागांव निवासी संजय उर्फ सत्य (21) व मोहित (22) के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने एक एक्टिवा, एक कमानीदार चाकू और छह मोबाइल फोन बरामद किए, जो ट्राइसिटी के अलग-अलग हिस्सों से चुराए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कुराली से एक्टिवा चोरी की थी। मामले के आरोपी मोहित की आपराधिक पृष्ठभूमि भी सामने आई है। उसके खिलाफ सेक्टर-11 थाने में 25 जुलाई को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed