फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police arrested two chain snatchers

खंजर के दम पर महिलाओं से लूटते थे चैन, बचने के लिए कांवड़ लेने पहुंच गए हरिद्वार, पुलिस ने दबोचा

Sun, 12 Aug 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Aug 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh police arrested two chain snatchers
गिरफ्तार आरोपी चैन स्नेचर
चंडीगढ़ में चैन स्नैचर गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दो ऐसे झपटमारों को गिरफ्तार किया है, जो देर रात खंजर से डरा धमकाकर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से तीन मोबाइल और खंजर बरामद किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मलोया कालोनी निवासी रवि और मोहाली के जुझारू नगर निवासी विनय के रूप में हुई है।
विज्ञापन


 पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद कांवड़ लेने हरिद्वार चले गए थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पीजीआई, सेक्टर-53 और सेक्टर-38 में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब इनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है। एएसपी निहारिका भट्ट ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस को शिकायत मिली थी कि सेक्टर-53 और सेक्टर-38 में एक्टिवा सवार तीन युवक स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद सेक्टर-36 थाना प्रभारी रणजोध सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। 
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सेक्टर-53 के जंगल के पास घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका तीसरा साथी अभी भी फरार है। आरोपियों से तलाशी के दौरान तीन मोबाइल और एक खंजर बरामद कर किया है। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी रवि सफाई कर्मी है जबकि विनय मलोया में मोटर मैकेनिक का काम करता है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed