{"_id":"631344b1378de155646aca00","slug":"chandigarh-police-arrested-three-accused-including-watchman-in-case-of-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: झूठी निकली लूट की कहानी, पुलिस ने चौकीदार और उसके दो दोस्तों को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: झूठी निकली लूट की कहानी, पुलिस ने चौकीदार और उसके दो दोस्तों को किया काबू
Sat, 03 Sep 2022 05:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 05:42 PM IST
सार
चौकीदार ने पुलिस को बताया था कि 29 अगस्त रात पौने 12 बजे दो आरोपी नर्सरी में चाकू लेकर घुस गए। दोनों आरोपियों ने मुंह ढंके हुए थे। आरोपियों ने उसे चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। घटना के समय संतोष नर्सरी में अकेला था।
विज्ञापन
पकड़े गए लूट के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-23 में चौकीदार से चाकू की नोक पर लूट करने के मामले में पुलिस ने चौकीदार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने मिलकर लूट की झूठी कहानी रची था। आरोपियों की पहचान नया गांव निवासी चौकीदार संतोष कुमार, रोहतक के सोनू वर्मा और अमेठी के रंजीत कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
चौकीदार ने पुलिस को बताया था कि 29 अगस्त रात पौने 12 बजे दो आरोपी नर्सरी में चाकू लेकर घुस गए। दोनों आरोपियों ने मुंह ढंके हुए थे। आरोपियों ने उसे चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। घटना के समय संतोष नर्सरी में अकेला था। आरोपी उसे साथ लेकर दफ्तर गए। जहां आरोपी अलमारी से तीन मोबाइल और 19 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। यह रुपये नर्सरी के थे और मोबाइल कर्मचारियों के थे। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने आरोपियों से हथियार, तीन मोबाइल और नकदी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार तीनों दोस्त हैं और स्कूल में पढ़ते थे। चौकीदार ने अपने गांव में शादी
विज्ञापन
के लिए कर्ज लिया था। उसे चुकाने के लिए आरोपी ने लूट की झूठी कहानी रची।