{"_id":"b5c7bec478f030b48becc708834689fb","slug":"chandigarh-painter-arrested-on-lady-doctor-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी डॉक्टर को फोन करके परेशान करता था पेंटर, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेडी डॉक्टर को फोन करके परेशान करता था पेंटर, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाली महिला डाक्टर के फोन पर कॉल करके परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सेक्टर-26 थाना पुलिस के अनुसार शिकायत सेक्टर-27 निवासी लेडी डाक्टर ने दर्ज करवाई। वह सेक्टर-27 में खुद का प्राइवेट क्लीनिक चलाती है। उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके मोबाइल पर बार-बार कॉल करके परेशान कर रहा है। आरोप है कि समझाने के बावजूद आरोपी व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का कॉल फरवरी से आना शुरू हुआ है। पहले अज्ञात व्यक्ति का फर्जी कॉल समझकर इग्नोर कर दिया। लेकिन, आरोपी युवक किसी भी समय बेवजह कॉल करके परेशान करने लगा। आखिर में तंग आकर लेडी डाक्टर ने सेक्टर-26 में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी का नंबर ट्रेस किया। इसी के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शहर में पेंटिंग का काम करता है। वहीं, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसने डाक्टर का नंबर उनकी क्लीनिक से लिया था।