{"_id":"698ca55a985974ba6709b0ac","slug":"chandigarh-on-alert-police-beefs-up-security-after-receiving-input-of-terror-attack-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अलर्ट: आतंकी हमले का इनपुट; पंजाब पुलिस मुख्यालय पर अटैक की सूचना, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में अलर्ट: आतंकी हमले का इनपुट; पंजाब पुलिस मुख्यालय पर अटैक की सूचना, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Wed, 11 Feb 2026 09:20 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:20 PM IST
सार
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीते कई दिनों से शहर के स्कूलों, जिला अदालत और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 के पंजाब पुलिस मुख्यालय पर संभावित आतंकी हमले की साजिश का इनपुट मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस मुख्यालय और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
बुधवार को सेक्टर-9/10 लाइट पॉइंट से लेकर मटका चौक तक विशेष नाके लगाए गए। यहां संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ वाहनों की सघन तलाशी ली गई। पंजाब पुलिस मुख्यालय के साथ चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। लगातार मिल रहे इनपुट के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में शहर के कई संवेदनशील संस्थानों को धमकियां मिल चुकी हैं। बीते 45 दिनों में जिला अदालत को तीन बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा करीब 30 स्कूलों, पंजाब सचिवालय (सेक्टर-1), पंजाब मिनी सचिवालय (सेक्टर-9) और सेक्टर-35 स्थित पंजाब म्युनिसिपल भवन को भी धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। वर्ष 2024-25 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, सेक्टर-10 म्यूजियम और दो बड़े होटलों को भी निशाना बनाए जाने की चेतावनी मिल चुकी है।
विज्ञापन
पहले भी मिल चुके हैं इनपुट
जनवरी 2025 में साउथ एरिया के एक थाने पर हमले की आशंका जताई गई थी। उस दौरान सभी थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सूत्रों के अनुसार इसमें आतंकी हैप्पी पासिया का नाम सामने आया था। एसएसपी कंवरदीप कौर ने तब सभी एसएचओ को रात में थाने में मौजूद रहने और पुलिसकर्मियों को लॉन्ग रेंज हथियारों के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए थे। अप्रैल 2025 में भी सेंट्रल डिवीजन के एक थाने पर हमले की आशंका का इनपुट मिला था।