Bomb Threat: चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने में तीसरी बार ईमेल, स्कूलों को भी मिली थी थ्रेट
चंडीगढ़ जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीते एक महीने में लगातार तीसरी बार इस तरह की धमकी आई है। पुलिस टीमों ने कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज की सरकारी ईमेल आईडी पर भेजी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-43 चौकी पुलिस, बम स्क्वॉड, ऑपरेशन सेल और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस ने कोर्ट परिसर के सभी एंट्री और एग्जिट गेट सील कर दिए और आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की गई। अदालत में वकीलों की हड़ताल होने के कारण परिसर में भीड़ कम थी। बम डिटेक्शन टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से कोर्ट रूम सहित पूरे परिसर की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
गौरतलब है कि पिछले 40 दिनों में जिला अदालत को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाल ही में चंडीगढ़ के 30 स्कूलों, पंजाब सचिवालय सेक्टर-1, पंजाब मिनी सचिवालय सेक्टर-9 और सेक्टर-35 स्थित पंजाब म्युनिसिपल भवन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, सेक्टर-10 म्यूजियम और शहर के दो बड़े होटलों को भी धमकी मिल चुकी है। 29 जनवरी को शहर के 30 स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।