फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh crime news, 90 thousand cash stolen, city news

शादी समारोह से दुल्हन की मां का बैग उड़ाया, 90 हजार से ज्यादा की नकदी चोरी

Fri, 17 Nov 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Nov 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
chandigarh crime news, 90 thousand cash stolen, city news
theft - फोटो : सांकेतिक चित्र
सेक्टर-35 स्थित खुखरैन भवन में शादी समारोह में अज्ञात चोरों ने दुल्हन की मां के बैग पर हाथ साफ कर दिया। बैग में 90 हजार रुपये से ज्यादा नकदी थी। बैग चोरी होने का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सीसीटीवी और अन्य वीडियो में कुछ बच्चे संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस उनकी जांच करवा रही है। सेक्टर-41बी निवासी रविंद्र सिंह हरियाणा ऑडिट विभाग में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सेक्टर-35 स्थित खुखरैन भवन में उनकी बेटी की शादी थी। शादी समारोह के दौरान उन्होंने अपना कैश से भरा बैग पत्नी को पकड़ा दिया और उन्होंने उसे अपने बैग में रख लिया। इस बीच किसी ने उनकी पत्नी का बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 90 हजार की नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बावजूद जब बैग का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शादी की वीडियो और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस के अनुसार कुछ संदिग्ध नजर आए हैं, लेकिन वह बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed