फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh crime, attacked on the student of iti

20 रुपये नहीं दिए तो छात्र पर चाकू से हमला, सीने व बाजू पर वार

Sun, 29 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
chandigarh crime, attacked on the student of iti
- फोटो : Demo Pic
कॉलोनी नंबर-4 में 20 रुपये नहीं देने पर आईटीआई छात्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात कालोनी नंबर-4 निवासी अमनदीप सिंह (18) पर वहीं के रहने वाले राजा ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप ने बताया कि वह सेक्टर-28 स्थित आईटीआई का छात्र है। शुक्रवार को जब अमनदीप एक्टिवा से अपने घर आ रहा था तो राजा ने कालोनी नंबर-4 में स्थित सरकारी स्कूल के पास उसको रोक लिया। पहले तो राजा ने अमनदीप से 20 रुपये मांगे।
विज्ञापन


जब अमनदीप ने पैसे देने से मना कर दिया तो राजा ने जेब से चाकू निकाला और उसके सीने व बाजू पर ताबड़ तोड़ वार करने शुरू कर दिए। अमनदीप के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने 100 नंबर पर फोन किया। घटनास्थल पर पहुंची पीसीआर गंभीर रूप से घायल हुए अमनदीप को जीएमसीएच-32 ले जाकर भर्ती करवाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक अमनदीप की हालत खतरे से बाहर है। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी राजा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed