फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh and Panchkula police embroiled in border dispute body of youth remained on road for hours

ये तो हद हो गई: सीमा विवाद में उलझी चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस, घंटों पड़ा रहा युवक का शव, बुलाना पड़ा पटवारी

Thu, 28 Aug 2025 11:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Aug 2025 11:23 PM IST
सार

चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई है। इस वजह से युवक का शव घंटों पड़ा रहा। दोनों थानों की पुलिस ने शव को लेकर कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस वजह से घटना स्थल पर पटवारी बुलाना पड़ा।

विज्ञापन
Chandigarh and Panchkula police embroiled in border dispute body of youth remained on road for hours
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा और हरियाणा के पंचकूला बॉर्डर पर वीरवार रात को एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर मनीमाजरा और पंचकूला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन दोनों थानों की पुलिस ने शव को उठाया नहीं। दोनों शहरों की पुलिस घटना स्थल पर सीमा विवाद में उलझ गई है। मृतक की पहचान रमेश के तौर पर हुई है। सीमा विवाद के चलते घंटों से शव वहीं पड़ा है। 

विज्ञापन


मनीमाजरा और पंचकूला बॉर्डर पर स्थित मोटर मार्केट के पास युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही मनीमाजरा पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मनीमाजरा पुलिस का कहना है कि यह एरिया पंचकूला सीमा में है। वहीं पचंकूला पुलिस का कहना है कि यह एरिया चंडीगढ़ में आता है। ऐसे में दोनों थानों की पुलिस में से किसी ने शव को उठाने की कोई कार्रवाई शुरू नहीं की। दोनों शहरों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई है। 
विज्ञापन




इसके बाद पटवारी को मौके पर बुलाया गया है। पटवारी की पैमाइश के बाद जिस थाना क्षेत्र की जगह होगी वहां की पुलिस शव को लेकर कार्रवाई करेगी। मृतक के परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि 25 अगस्त को रमेश घर से गाड़ी ठीक करवाने निकला था। रमेश के साथ उसका दोस्त मनू भी था। परिवार को शक है कि मनू ने ही रमेश की हत्या कर शव को यहां फेंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed