{"_id":"56eac43f4f1c1b021f8b4568","slug":"chain-snetching-to-woman-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से चेन छीनकर बाइक सवार युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से चेन छीनकर बाइक सवार युवक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पोती को स्कूल से लेकर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन झपटकर मोटरसाइकिल सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेक्टर 41 निवासी रमा रानी (56) बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी चार साल की पोती को स्कूल से छुट्टी के बाद लेकर पैदल ही घर वापस लौट रही थीं।
विज्ञापन
जैसे ही रमा रानी सेक्टर 37 के मकान नंबर 3034 के पास पहुंची, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बाइक सवार काफी तेजी से भागे, जिसके कारण पीड़िता बाइक का नंबर नोट नही कर पाई। लेकिन उनके सामने आने पर उनको वह पहचान सकती है।
विज्ञापन
स्नैचिंग होने के बाद तुरंत महिला ने 100 नंबर पर वारदात की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर इलाके की नाकेबंदी भी करवा दी। लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।