फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chain snatching with armyman in mohali

दिनदिहाड़े घर में घुसे दो युवक और फौजी से छीन ले गए...

Tue, 15 Sep 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 15 Sep 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
chain snatching with armyman in mohali

सड़क पर तो स्नेचर्स का खौफ था ही, अब वे घर में भी घुसने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला मोहाली में सामने आया है। फेज-5 में दिनदिहाड़े दो बाइक सवार युवक घर में घुसे और फौजी के गले से चेन खींच कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पुलिस व पीसीआर कर्मी भी पहुंचे। हालांकि आरोपियों को अभी तक पुलिस काबू नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


उक्त एरिया सबसे प्राइम इलाकों में से एक है। इसी इलाके में कई पूर्व मंत्री, डीसी मोहाली और पुलिस के अधिकारी रहते हैं। फेज-5 के मकान नंबर एचई-200 निवासी रमेश ने बताया कि वह सेना की एमई ब्रांच से रिटायर है। सोमवार सुबह दस बजे के करीब वह अपने घर के बरामदे में अखबार पढ़ रहे थे। तभी पीछे से एक युवक आया।
विज्ञापन


उसने बाहरी साइड से ग्रिल में हाथ डालकर उसने चेन झपट ली। जब तक वह पीछे मुड़ते उसका दूसरा साथी काले रंग की पल्सर बाइक स्टार्ट कर बैठा हुआ था। वह तुरंत बाइक पर बैठा, इसके बाद वह दोनों वहां से रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों की बाइक की नंबर प्लेट टूटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उस पर मिट्टी भी लगी हुई थी। ऐसे में उसका नंबर भी नोट नहीं कर पाए। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पार्षद अरुण शर्मा व पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने सारी घटना का जायजा लिया।

मार्च महीने में बहू से हुई थी स्नैचिंग

रमेश ने बताया कि उक्त इलाके में स्नैचरों का खौफ बहुत अधिक है। मार्च महीने में उनकी बहू की स्नैचर तीन तोले सोने की चेन छीनकर ले गए थे। इसके अलावा उक्त इलाके में पहले भी कई स्नैचिंग हो चुकी है। लेकिन फिर भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।


पीसीआर करती है नाम की गश्त
इस मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने बताया कि उक्त इलाके में पीसीआर पार्टी की गश्त न के बराबर है। पीसीआर कर्मी मार्केट के बैक साइड या अंधेरे में खड़े रहते हैं। रात को भी बस नाम के लिए गश्त की जाती है। जब तक पीसीआर पार्टी में सुधार नहीं होता है। तब तक वारदातों को नहीं रोका जा सकता है। जबकि उक्त एरिया में सबसे ज्यादा पीजी रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed