फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chain snatching on gun point with chandigarh lady in dehradun

चंडीगढ़ की महिला से देहरादून में गन प्वाइंट पर स्नैचिंग, वारदात CCTV में कैद

Mon, 01 May 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 May 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
chain snatching on gun point with chandigarh lady in dehradun
चेन स्नैचिंग
चंडीगढ़ की महिला से देहरादून में गन प्वाइंट पर स्नैचिंग की वारदात का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वसंत विहार के अनुपम विहार कॉलोनी में पिस्टल के दम पर बाइक सवार बदमाशों ने बेटी के घर आई वृद्धा को घायल कर उनके गले से सोने की दो चेन लूट ली। वृद्धा के शोर मचाने पर बदमाश पिस्टल हवा में लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची वसंत विहार थाना पुलिस ने आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सरोज मल्होत्रा अपने दो वर्षीय पोते रुद्रा को लेकर अनुपम विहार कॉलोनी में टहल रही थीं। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवक कॉलोनी के चौराहे पर खड़े होकर बातचीत करने लगे। कुछ देर बाद एक युवक बाइक से उतरकर सरोज की ओर आने लगा। पास पहुंचने पर वृद्धा को शक हुआ। जब तक वह कुछ समझ पातीं, बदमाश ने झपट्टा मारते हुए उनके गले से सोने की दोनों चेन छीन ली।
विज्ञापन


छीना-झपटी के दौरान वृद्धा घायल हो गईं और चेन का कुछ हिस्सा उनके हाथ में ही रह गया। पास के एक मकान में झाड़ू लगा रहे युवक ने वृद्धा की मदद करनी चाही और झाड़ू लेकर बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ा। इतने में बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली, जिससे युवक डर गया और बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। तुरंत 100 नंबर पर परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर चीता पुलिस, इंदिरा नगर पुलिस चौकी और थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह भी कुछ देर में घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र में कई जगह बैरियर लगाकर देर रात तक चेकिंग की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार, वृद्धा सरोज मल्होत्रा पति हरभगवान मल्होत्रा, चंडीगड़ से शनिवार को यहां मंजीत सिंह के घर बेटी से मिलने आईं हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed