फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chain snatching by women chain snatcher gang

महिला स्नैचरों ने फिर मचाई दहशत, तीसरी बार की वारदात

Wed, 30 Mar 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 30 Mar 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
chain snatching by women chain snatcher gang
क्राइम - फोटो : demo

मोहाली में एक बार फिर महिला स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया है। स्नेचरों ने तीसरी बार घटना को अंजाम दिया है। इस बार स्नैचरों ने फेज-6 की एक महिला को शिकार बनाया है। स्नैचरों ने उसकी तीन तोले की सोने की चेन झपट ली। पीड़ित प्रेमशाली देवी ने पुलिस को शिकायत दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना 26 मार्च की है। महिला बेटे व पति के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए फेज-6 के बस स्टॉप से बस पर सवार हुई। उसके साथ चार महिलाएं भी बस में सवार हो गईं। वह महिलाएं उसके पीछे खड़ी हो गईं।  मौके का फायदा उठा कर उनमें से एक महिला ने उसके गले से तीन तोले की सोने की चेन खींच ली। बस जैसे ही रुकी तो चारों महिलाएं बस से उतर कर भाग र्गइं। महिला के बेटे ने स्नैचरों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ किसी काम से दोबारा उक्त बस स्टॉप की तरफ गई। स्टॉपेज के पास से चारों महिलाएं को गुजरते हुए देखा। उसके बेटे ने उन्हें पहचान लिया और उसने भागकर उनका पीछा किया। इस बीच चारों  महिलाएं भागने लगीं। जिसमें से दो महिलाओं को लड़के ने पकड़ लिया। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूप में फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को फेज-1 के थाने ले गई। पुलिस मामले में महिलाओं से पूछताछ कर  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल चोरी करता काबू
शहर में लगने वाली अपनी मंडी में मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर ने मंडी में सब्जियों के रेटों का सर्वे करने आए अधिकारी पीएस विर्दी की पैंट की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। मौके पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीएस विर्दी मंडी में सब्जियों के दामों का सर्वे करने आए थे। मंडी में भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने उनकी पैंट की जेब से फोन चोरी कर लिया। तभी पास में खड़े व्यक्ति ने चोर को देख लिया और उन्हें बताया। उन्होंने चोर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed