{"_id":"69412214e15fef400a0d27f2","slug":"cash-worth-rs-25-000-along-with-bidis-and-cigarettes-was-stolen-from-a-shop-in-chandigarh-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पान की दुकान से बीड़ी-सिगरेट सहित 25 हजार की नकदी चोरी, छत के रास्ते से घुसे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: पान की दुकान से बीड़ी-सिगरेट सहित 25 हजार की नकदी चोरी, छत के रास्ते से घुसे चोर
Tue, 16 Dec 2025 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:40 PM IST
सार
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो आरोपी नजर आए हैं। कैमरे में रविवार देर रात करीब तीन बजे दोनों आरोपी पहले आसपास रेकी करते दिखे। इसके बाद आरोपी काउंटर का सहारा लेकर छत पर चढ़े और दुकान के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में मुल्लांपुर बैरियर के पास धनास की ओर स्थित एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर देर रात छत के रास्ते दुकान में घुसे और बीड़ी, सिगरेट, सॉफ्ट ड्रिंक्स सहित नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है, जबकि 20–25 हजार रुपये नकद भी गायब मिले हैं।
मुल्लांपुर निवासी दुकान मालिक विजय ने बताया कि वह पिछले लगभग आठ साल से मुल्लांपुर बैरियर के नजदीक विजय पान हाउस नाम से दुकान चला रहे हैं। रोज की तरह रविवार रात भी वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे जब विजय दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर से ताले लगे हुए थे, लेकिन अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विजय के बयान दर्ज किए।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो आरोपी नजर आए हैं। कैमरे में रविवार देर रात करीब तीन बजे दोनों आरोपी पहले आसपास रेकी करते दिखे। इसके बाद आरोपी काउंटर का सहारा लेकर छत पर चढ़े और दुकान के अंदर दाखिल हो गए। जबकि दूसरा आरोपी बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। चोरी के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने यह भी बताया कि करीब तीन साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। सारंगपुर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।