फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   9.40 lakh rupees defrauded in the name of sending abroad

Ludhiana News: विदेश भेजने के नाम पर 9.40 लाख रुपये की ठगी

Wed, 02 Sep 2026 05:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 02 Sep 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
9.40 lakh rupees defrauded in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले जालसाजों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एक महिला की शिकायत पर दो महिलाओं सहित चार ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। जालसाजों ने पीड़िता के बेटे को विदेश भेजने के बहाने कुल 9 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए थे।

पीड़िता निशा ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनके बेटे अनुभव शर्मा को विदेश में शानदार नौकरी का प्रलोभन दिया था। इस झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को 9 लाख 40 हजार रुपये दिए। लंबे समय तक युवक को विदेश नहीं भेजा गया और पैसे भी वापस नहीं किए गए। खुद को ठगा महसूस होने पर निशा ने पुलिस से संपर्क किया। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने सोनिया बसरा, वसन सिंह, परविंदर कौर और सविता शर्मा को नामजद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed