फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cash looted from businessman in Ludhiana

Ludhiana: निहंग के बाने में दो युवकों ने की लूट, कारोबारी का दावा- डेढ़ लाख रुपये लूटे, पुलिस ने बताई ये कहानी

Wed, 29 Nov 2023 05:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Nov 2023 05:35 PM IST
सार

एसीपी सेंट्रल सुखनाज सिंह ने बताया कि नरेश कुमार से लूट जरूर हुई है लेकिन सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा  है कि पैसे नहीं बल्कि उसका सामान हाथ से गिरा है। नरेश कुमार होश में नहीं थे। उन्होंने करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी। इसके तुरंत बाद पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
Cash looted from businessman in Ludhiana
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में दो निहंगों ने फूल कारोबारी को बरछा मारकर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट लिए हैं। इस बार लूट थाना डिविजन दो से कुछ ही दूरी पर हुई। पुलिस थाने से कुछ दूरी पर लूट के बाद कमिश्नरेट पुलिस की सतर्कता के दावे पूरी तरह से खुलकर सामने आ गए हैं। बरछा लगने से घायल कारोबारी नरेश कुमार ने तुरंत परिवार को बुलाया और बेटा उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। लूट की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नरेश कुमार ने बताया कि उनका फूलों के कारोबार के साथ-साथ डेकोरेशन का काम भी है। वह मैरिज पैलेसों में सजावट का काम भी करते हैं। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह जालंधर बाइपास के पास स्थित एक रिजार्ट से काम खत्म करने के बाद वापस घर जा रहे थे। डिविजन दो से कुछ ही दूरी पर उनका घर है। 
विज्ञापन


निहंग बाना पहने दो आरोपियों ने घेर लिया। पहले आरोपी आगे की तरफ गए और फिर घूम कर वापस आए और हाथ पर हथियार से हमला कर दिया। इससे नरेश के पैसे नीचे गिर गए। आरोपियों ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। नरेश के मुताबिक उसने जब बदमाशों का विरोध करना चाहा तो आरोपियों ने हाथ पर बरछे से वार कर उसे घायल कर दिया। उसने काफी शोर मचाया और काफी दूर तक आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें रोकने में कामयाब नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह तुरंत घर के पास पहुंचकर चिल्लाया तो उनका बेटा उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। नरेश के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि अब तो लुटेरों ने पुलिस थानों और दफ्तरों के पास भी लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। लुटेरे पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे हैं। इलाके में किसी तरह की कोई गश्त नहीं होती। कई बार पुलिस अधिकारियों से इलाके में गश्त की मांग की है।


एसीपी सेंट्रल सुखनाज सिंह ने बताया कि नरेश कुमार से लूट जरूर हुई है लेकिन सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा  है कि पैसे नहीं बल्कि उसका सामान हाथ से गिरा है। नरेश कुमार होश में नहीं थे। उन्होंने करीब तीन बजे पुलिस को सूचना दी। इसके तुरंत बाद पुलिस पहुंची। अभी नरेश कुमार के बयान होने हैं। बाकी सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed