{"_id":"64744eecb91060f57509a565","slug":"cash-loot-from-petrol-pump-worker-in-saidpura-village-of-fatehgarh-sahib-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehgarh Sahib: पेट्रोल पंप का कैश जमा करवाने जा रहे कारिंदों से 40 लाख लूटे, फायरिंग करते हुए भागे लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehgarh Sahib: पेट्रोल पंप का कैश जमा करवाने जा रहे कारिंदों से 40 लाख लूटे, फायरिंग करते हुए भागे लुटेरे
Mon, 29 May 2023 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 12:38 PM IST
सार
पंप के कारिंदे हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10.40 बजे हुई है। वह पुरानी सरहिंद में स्थित एसबीआई में 40 लाख 80 हजार 146 रुपये जमा करवाने जा रहा था। वह अपनी कार में कैश लेकर रेलवे पुल के नीचे से जा रहे थे। तभी लुटेरों ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
लूट के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
फतेहगढ़ साहिब के गांव भट्माजरा में सोमवार को दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर लुटेरों ने पेट्रोल पंप से करीब 40 लाख रुपये लूट लिए और गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। मौके से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिनों की नकदी करीब 40 लाख रुपये जमा करवाने के लिए पेट्रोल पंप के कारिंदे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में जा रहे थे। तभी लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके नकदी लूटी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल मौके पर पहुंची और घटना की गहन जांच शुरू की। पंप के कारिंदे ने हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10:40 बजे की है। वह पेट्रोल पंप से नकदी लेकर पुराने सरहिंद में स्थित एसबीआई बैंक में 40 लाख 80 हजार 146 रुपये जमा करवाने जा रहे थे। जैसे ही वह अपनी कार में नकदी लेकर रेलवे पुल के नीचे से बैंक में जमा करवाने जा रहे थे तो लुटेरों ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगाकर घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सभी लुटेरों ने टोपियां पहन रखी थी और मुंह ढके थे। जैसे ही पेट्रोल पंप के सुरक्षाकर्मी ने अपनी बंदूक लुटेरों पर तानी तो उसने उसकी बंदूक और कैश छीन ली और बंदूक फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी रवजोत गरेवाल ने बताया कि भट्माजरा के पास भारत पेट्रोलियम के पंप से कुछ बदमाश आई-20 कार में आए और पिस्तौल दिखाकर 40 लाख से अधिक नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में जुट चुकी हैं। एक अन्य जानकारी के अनुसार लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद राजपुरा की ओर फरार हो गए। पुलिस रास्ते में आते सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।