फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cases of blackmailing people by giving loans through app are increasing rapidly in Chandigarh

Chandigarh: एप से मिला तत्काल लोन, चुकाने के बावजूद जानकारों को भेज दीं अश्लील तस्वीरें, फिर मांगे पैसे

Fri, 02 Sep 2022 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 04:26 PM IST
सार

पीड़ितों ने बदनामी के डर से आरोपियों को हजारों रुपये भी दे दिए। जब समस्या का हल नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
Cases of blackmailing people by giving loans through app are increasing rapidly in Chandigarh
fraud new - फोटो : istock

विस्तार

एप के माध्यम से लोन देकर लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में दो लोगों के साथ ऐसे ही धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लोन भुगतान करने के बावजूद ठग पीड़ितों से रुपये मांगते रहे। रुपये न देने पर उनकी तस्वीरों को फोटोशॉप से अश्लील बनाकर उनके जानकारों और रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने लगे। पीड़ितों ने बदनामी के डर से आरोपियों को हजारों रुपये भी दे दिए। जब समस्या का हल नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। साइबर सेल थाने ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस उन खातों की जांच कर रही है जहां से रुपये ट्रांजेक्शन की गई है।

विज्ञापन

आरोपी ने भेजी अश्लील वीडियो, पीड़ित ने बच्चों के डर से की डिलीट

मनीमाजरा निवासी 47 वर्षीय लवलीन शौरे ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसे कुछ रुपयों की जरूरत थी। उसने प्ले स्टोर पर एक लोन एप देखी और डाउनलोड कर ली। 14 अगस्त को उसने एप से तीन बार में 3400, तीन हजार और 3200 रुपये के लिए अप्लाई किया। 16 अगस्त को उसके खाते में 1870 रुपये, 1650 रुपये और 1760 रुपये आ गए। 19 अगस्त को उसने प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 1360 रुपये दे दिए। इसके बाद दो बार में 1200 रुपये और 1280 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने बताया कि लोन एप से लिया गया पूरा लोन उसने समय से चुका दिया। इसके बाद उसे एक अज्ञान नंबर से व्हाट्सप नंबर पर कॉल आया और साथ ही मैसेज आना शुरू हो गया। उसने कहा कि लोन का भुगतान नहीं हुआ है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने भुगतान कर दिया। ठग ने कहा कि रुपये नहीं चुकाए तो उसके फोटो अश्लील करके जानकारों को भेज दूंगा। आरोपी ने एक अश्लील वीडियो भी उसे भेजी। पीड़ित ने बताया कि उसके बच्चे वीडियो न देख लें इसलिए उसने तुरंत वीडियो डिलीट कर दी। इसके

विज्ञापन

बाद आरोपी बार-बार मैसेज और कॉल कर धमकी देता रहा। इसके बाद लवलीन शौरे ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साइबर सेल थाने ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोन का दोगुना भुगतान करने के बावजूद मांगते रहे रुपये

गांव रायपुरखुर्द निवासी 29 साल के रमेश पासवान ने बताया वह जीरकपुर में नौकरी करता है। 30 जुलाई को उसने फेसबुक एक इंस्टॉल लोन के नाम से एड देखी। उसने एप डाउनलोड कर लिया और एप पर अपनी फोटो, आधार कार्ड, पैनकार्ड और बैंक डिटेल्स शेयर कर दी। उसे इस एप के जरिए 7130 रुपये का लोन मिल गया। 5 अगस्त को पीड़ित ने 1150 रुपये गूगल पे के जरिए ट्रांसफर कर दिए। उसे फिर से 11 हजार 500 रुपये का भुगतान करने के लिए कॉल आई। उसे दो अलग अलग दो व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई। आरोपियों ने रमेश पासपान को कॉल कर कहा कि दोबारा पैसे न दिए तो वह उसके जानकारों को अश्लील तस्वीरें भेज देंगे। जब पीड़ित ने रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने बदनाम करने के लिए रमेश की संपर्क सूची में जितने भी नंबर थे उन्हें उसकी अश्लील तस्वीरें बनाकर भेज दीं। आरोपी इसके बाद भी बार-बार बदनाम करने की धमकियां देते रहे। पीड़ित बदनामी से डर गया और उसने 6 अगस्त को दोबारा से गूगल पे के जरिए आरोपियों को 11 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी रुपये लेने के बाद फिर से धमकियां देते रहे। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed