फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of misdeed registered against Aap Leader in shriganganagar

Punjab: पंजाब के आप नेता पर दुष्कर्म का आरोप, राजस्थान के श्रीगंगानगर महिला पुलिस थाने में केस दर्ज

Sun, 21 May 2023 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 May 2023 08:27 AM IST
सार

श्रीगंगानगर के महिला थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया था कि गत साल 14 दिसंबर को उसने अपने और अपने परिवार के खिलाफ दर्ज एक फर्जी मामले में मदद लेने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। वह उसे श्रीगंगानगर के होटल में ले गया जहां पर उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया।

विज्ञापन
Case of misdeed registered against Aap Leader in shriganganagar
आप नेता पर दुष्कर्म का केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर महिला थाने में पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुलदीप कुमार उर्फ दीप कंबोज और तीन अन्य पर दुष्कर्म करने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। अन्य आरोपियों में विजय कंबोज, मुस्कान कंबोज और अमन कंबोज शामिल हैं। आरोपी नेता ने भी महिला के खिलाफ शिकायत दी हुई है। इसकी पंजाब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


श्रीगंगानगर के महिला थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया था कि गत साल 14 दिसंबर को उसने अपने और अपने परिवार के खिलाफ दर्ज एक फर्जी मामले में मदद लेने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। इसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया, ताकि मामले को गंभीरता से समझ पाए। इससे बाद वह उसे श्रीगंगानगर के होटल में ले गया जहां पर उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया। महिला का आरोप है कि कंबोज ने 10 दिन पहले उसे फिर से अपने कार्यालय अबोहर बुलाया। जहां विजय, मुस्कान और अमन के साथ मिलकर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। 16 मई को उसने मेडिकल करवाया तो पता चला है कि वह गर्भवती है। जब उसने कंबोज के सामने मुद्दे को उठाया तो उसने उसे अबोहर में बुलाया। जहां पर उसने अपने मित्रों के साथ ही उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई चीज पिलाई। जिससे उसका गर्भपात हो गया। 
विज्ञापन


वहीं कंबोज ने कहा कि वह हनी ट्रैप का शिकार हुए हैं। वह पिछले कुछ माह से महिला के संपर्क में था। महिला पैसे वसूल रही थी और जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसने झूठा मामला दर्ज करवा दिया। फाजिल्का पुलिस का कहना है महिला और कंबोज ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने दुष्कर्म मामले में अगर अपने मंत्री पर कार्रवाई की होती तो कुलदीप सिंह इस तरह का कदम न उठा पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed